Tinder का चौंकाने वाला बड़ा खुलासा, रिलेशनशिप की जगह ‘सिचुएशनशिप’ पसंद कर रहे यूजर

नए लोगों से मिलने के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप Tinder ने हाल ही एक सर्वे किया. सर्वे में पता चला कि लोग रिलेशनशिप की जगह सिचुएशनशिपको ज्यादा चुन रहे हैं. इसके अलावा शारीरिक बनावट से ज्यादा लोगों के लिए अपने पार्टनर की नियत अहमियत रखती है. बेंगलुरु समेत देश के कई शहरों में टिंडर ने यह सर्वे किया है. इसमें 18 से 30 साल की उम्र के 1,018 इंडियन युवाओं से सवाल पूछे गए.

‘फ्यूचर ऑफ डेटिंग’ स्टडी के अनुसार, बेंगलुरु टिंडर के 43% यूजर्स मौजूदा डेटिंग प्राथमिकता के तौर पर सिचुएशनशिप को चुनते हैं. सिचुएशनशिप शब्द का इस्तेमाल पहले से बिना किसी खास प्लान या एजेंडे से बने रिश्ते के लिए Gen Z द्वारा किया जाता है. इसमें पारदर्शिता यानी खुलेपन और आजादी पर जोर दिया जाता है.

किस तरह का पार्टनर चाहता है यूथ

बेंगलुरु के सर्वे में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हब के यूथ के बीच पनपे छह ट्रेंड की पहचान की गई है. टिंडर के मुताबिक, जेन जी को सबसे लचीली जेनरेशन माना जाता है. इसने पिछले सभी डेटिंग नियमों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. ये जेनरेशन ऐसा साथी नहीं चाहती जो मानसिक तौर पर ख्याल ना रख पाएं.

52% सिंगल युवा चलाते हैं डेटिंग ऐप्स

इन दिनों युवा अक्सर खुद को सबसे पहले रखते हैं और वे डेटिंग को खुद की खोज के एक तरीके के रूप में भी देखते हैं. टिंडर के सर्वे में नई जेनरेशन की सोच उन्हें पिछली जेनरेशन से बिलकुल अलग खड़ा करती है. यह पीढ़ी जो चाहती है उसे पाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने में ज्यादा कंफर्टेबल है. सर्वे में शामिल आधे से ज्यादा (52%) सिंगल युवा डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं.

पार्टनर चुनने में मदद करता है म्यूजिक

किसी के साथ डेट पर जाने का फैसला लेते समय म्यूजिक में इंटरेस्ट शेयर करना टॉप फैक्टर्स में से एक है. 32% से ज्यादा लोग इस बात से सहमत हैं कि म्यूजिक का टेस्ट उन्हें पार्टनर की पर्सनैलिटी को पहचानने में मदद करता है. वहीं लगभग 54% युवा किसी भी सेक्सुअलिटी और आइडेंटिटी वाले व्यक्ति के साथ डेटिंग करने के लिए तैयार हैं. 39% लोग दूसरी नस्ल और कल्चर के लोगों के साथ डेट करने के लिए तैयार हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »