Shani Dev: शनि देव की आरती से बनते हैं सारे बिगड़े काम, लेकिन इन नियमों का पालन न करने पर हो सकती है मुश्किल

पं. गुरुश्री हरिओम बुटोलिया जी , श्री गुरुकृपा ज्योतिष समाधान केंद्र, ठेगडी भवन डिपो चढ़ा भोपाल contact गुरूजी 7987779054

Shani Dev Aarti in Hindi:HN/ शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है. कर्मफलदाता और दंडाधिकारी शनि महाराज अपने भक्तों को अच्छे और बुरे कर्म के अनुसार फल देते हैं. इसलिए शनि देव की पूजा में हुई जरा सी भूल भी आपको भारी पड़ सकती है. फिर चाहे आरती करना ही क्यों न हो.

शनि देव की आरती के नियम

आरती पूजा का ही एक भाग होता है. देवी-देवताओं की पूजा के आखिर में आरती करने का विधान है. क्योंकि आरती के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है. लेकिन आरती करने के भी कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है. आरती के लिए सबसे पहले थाल सजाई जाती है और घी या कपूर प्रज्जवलित कर भगवान के गुणों का बखान करते हुए गीत (आरती) गाते हुए थाल को घुमाया जाता है.

आरती करते समय इस बात का ध्यान रखें कि भगवान के चरणों में चार बार, नाभि की ओर दो बार, मुख के पास एक बार और पूरे शरीर पर सात बार आरती को घुमाना चाहिए. इस दौरान आपके सिर ढके होने चाहिए. श्रद्धापूर्वक और नियमानुसार आरती करने से शनि देव प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • शनि देव की आरती करते समय इस बात का ध्यान रखें कि शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए इसलिए अपनी नजरें नीचे छुकाकर रखें. वरना शनि देव की बुरी दृष्टि आप पर पड़ सकती है.
  • आरती करते समय शनि देव की प्रतिमा के ठीक सामने नहीं खड़े रहें.
  • शनि देव की पूजा या आरती करने से पहले स्नानादि कर शरीर को पूरी तरह से शुद्ध और स्वच्छ कर लें.

शनि देव की आरती (Shani Dev Aarti in Hindi)

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव..

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।
नीलाम्बरधारी नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव..

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव..

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव..

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि HighNews.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »