Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर का बिजली कनेक्शन काटा, मीटर के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप

SP MP Zia Ur Rehman Barq: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुसीबतें बढ़ती जा रही है. पहले उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है तो वहीं अब उनके घर की बिजली का कनेक्शन भी काटा जा रहा है. उन पर बिजली मीटर के साथ अनियमितताएं करने का आरोप है. सपा सांसद के घर तीन मीटर लगे थे जिनमें से दो के साथ छेड़छाड़ करने की बात सामने आई हैं.

इस बीच जियार्रहमान बर्क़ के परिवार से जुड़े लोगों ने तमाम आरोपों से इनकार किया है. उनके परिवार के लोगों ने कहा कि घर में 2-2 किलोवाट (4 किलोवाट) के दो बिजली के मीटर लगे हैं. इसके अलावा 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगा हुआ है और 5 किलोवाट का जनरेटर घर मे लगा हुआ है. परिवार में 4 सदस्य हैं. इस तरह 19 किलोवाट लोड होता है. 16 किलोवाट के करीब एफआईआर में लोड लिखा गया है.

सपा सांसद पर बिजली चोरी में मामले में FIR
गुरुवार सुबह बिजली विभाग की सपा सांसद के घर बिजली की खपत की जांच करने पहुंची थी. जिसमें दो मीटरों में छेड़छाड़ की बात सामने आई है. बिजली विभाग की ओर से एण्टी पावर थेफ्ट पुलिस स्टेशन में धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम (संशोधन) 2003 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं उनके पिता पर भी बिजली विभाग के अधिकारियों को धमकी देने का आरोप लगा है.

बिजली विभाग के अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि आज सुबह जब उनकी टीम सपा सांसद के घर जांच के लिए पहुंची तो पहले परिवार के लोगों की ओर से घर का ताला ही नहीं खोला जा रहा था. इस दौरान दो जेई अजय शर्मा और गंगल को उनके परिवार के लोगों ने धमकी दी, सपा सांसद के पिता ने उनकी सरकार आने पर देख लेने की धमकी दी और कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो सभी को देख लिया जाएगा. इस मामले भी सांसद के पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी.

सपा सांसद के बिजली का बिल छह महीनों से जीरो आ रहा है, इसकी भी जांच की जाएगी कि ये बिल जीरो कैसे आया जबकि घर पर इतने सारे बिजली के उपकरण है. जांच में उनके घर 5 किलोवाट से ज्यादा का लोड आ रहा है. घर में एसी, पंखे, कूलर और गीजर समेत तमाम उपकरण हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »