India-Canada Tension: ‘कनाडा की हो रही बुरी फजीहत, बन रहा आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह’, भारतीय विदेश मंत्रालय की निज्जर विवाद पर खरी-खरी

India Canada News:HN/ भारत ने गुरुवार (21 सितंबर) को कनाडा सरकार पर आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाया. खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में खटास आने के बीच ये बात सामने आई है.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया को जानकारी दी और कहा कि बड़ा मुद्दा आतंकवाद, आतंक-वित्तपोषण और विदेशों में आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराने का है. उन्होंने कहा, “आतंकवाद को हमारे पश्चिमी पड़ोसी पाकिस्तान की ओर से आर्थिक मदद और समर्थित किया जा रहा है, लेकिन सुरक्षित पनाहगाह और संचालन के लिए जगह कनाडा सहित विदेशों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि कनाडाई सरकार आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया न कराए और जो लोग आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करे या उन्हें आरोपों का सामना करने के लिए यहां भेजे.”

‘कनाडा को चिंता करने की जरूरत’

भारत ने ये भी कहा कि अगर किसी देश को अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के बारे में चिंता करने की जरूरत है, तो वह कनाडा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “अगर आप प्रतिष्ठित क्षति के बारे में बात करते हैं तो वो कनाडा है जिसे आतंकवादियों, चरमपंथियों और संगठित अपराध के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में अपनी बढ़ती प्रतिष्ठा पर ध्यान देने की जरूरत है.”

उन्होंने ये भी कहा कि भारत ने पिछले कुछ सालों में कम से कम 20-25 व्यक्तियों के प्रत्यर्पण की मांग की है, लेकिन कनाडा की प्रतिक्रिया बिल्कुल भी मददगार नहीं रही है. बागची ने कहा कि भारत को आतंकवादी गतिविधियों और खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडा से कोई विशेष जानकारी नहीं मिली, जिनकी इस साल 18 जून को दो अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी.

बागची ने कहा, “इस मामले में कनाडा की ओर से तब या अब कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है. हम इस पर किसी भी विशिष्ट जानकारी को देखने के इच्छुक हैं, लेकिन अभी तक हमें कनाडा से कोई जानकारी नहीं मिली है.” प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने कनाडा की धरती पर आपराधिक गतिविधियों पर बहुत विशिष्ट जानकारी साझा की थी, लेकिन देश ने इस पर कार्रवाई नहीं की.

कनाडा के आरोप पर भारत

जब कनाडा के आरोप पर सवाल किया गया तो अरिंदम बागची ने कहा, “हां, मुझे लगता है कि यहां कुछ हद तक पूर्वाग्रह है. हमें ऐसा लगता है कि कनाडा सरकार के ये आरोप मुख्य रूप से राजनीति से प्रेरित हैं.” उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने कनाडा के साथ राजनयिक विवाद पर अपने प्रमुख सहयोगियों को अपने विचारों से अवगत कराया है. उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास सुरक्षा मुद्दों के कारण काम में व्यवधान को देखते हुए अस्थायी रूप से वीजा आवेदनों पर कार्रवाई करने में असमर्थ हैं. हाईन्यूज़ !

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »

भारत में गिरफ्तारी पर रूस का कनेक्शन? अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक ने किया बड़ा खुलासा दावा

अमेरिकी मर्सिनरी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि  उनकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी का संबंध यूक्रेन

Read More »