MP News: सीएम मोहन यादव बोले- ‘सिंहस्थ मेला 2028 का आयोजन ऐसा होगा दुनिया देखती रह जाएगी’

Ujjain News:HN/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिप्रा नदी को सतत प्रवाहमान बनाए रखने के लिए एक अथॉरिटी बनाने का ऐलान किया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन, देवास, इंदौर और रतलाम जिले में बहने वाली शिप्रा नदी को सदैव सजीव बनाए रखने के लिए एक बड़ी योजना पर अमल करने वाली है. उन्होंने कहा कि इससे सिंहस्था मेला 2028 और भी सुंदर हो जाएगा.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान मंच से ऐलान किया कि सिंहस्थ मेला 2028 का आयोजन इस प्रकार होगा कि पूरी दुनिया देखती रह जाएगी. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी के तट पर होने वाले सिंहस्थ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शहर के आसपास के इलाकों का भी विकास किया जाएगा. सीएम यादव ने कहा कि शिप्रा नदी को प्रवाह मान बनाने के लिए भी सरकार बड़े कदम उठाने जा रही है. इसी कड़ी में सरकार अथॉरिटी भी बनाएगी.

सीएम ने किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुताबिक, शिप्रा नदी को भविष्य में हमेशा प्रवाहमान बनाए रखने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी चार जिलों में बहती है. इनमें देवास, इंदौर, उज्जैन होते हुए रतलाम जिले में पहुंचती है. सभी जिलों में शिप्रा नदी को प्रवाहमान बनाने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया.

‘धार्मिक स्थलों का तेजी से होगा विकास’
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केवल उज्जैन ही नहीं बल्कि ओंकारेश्वर, खजुराहो सहित मध्य प्रदेश के कई धार्मिक स्थलों पर तेजी से विकास को लेकर कार्य योजना तैयार किए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को पर्यटन के साथ-साथ बड़े धार्मिक स्थल के रूप में देश के पटल पर पहचाना जा रहा है. सरकार विकास कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई कसर छोड़ने वाली नहीं है. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »