वाह रे बिहार का शिक्षा विभाग! 12 साल से शेर को बाघ पढ़ा रहे थे स्कूल में, ऐसे हुआ खुलासा

बिहार में कुछ न कुछ अजीब मामले सामने आते रहते हैं. कभी यहां से ट्रेन का इंजन तो कभी पुल गायब हो जाता है. ताजा मामला अब शिक्षा विभाग का है. विभाग की लापरवाही के चलते कई वर्षों से स्कूली बच्चे पाठ्यक्रम में भ्रमित होते आ रहे हैं.

छात्र पिछले 12 वर्षों से स्कूल की किताब से भ्रमित होते आ रहे हैं. छात्र स्कूली किताब में शेर को बाघ पढ़ते आ रहे हैं. इतना ही नहीं विभाग से एक ही पाठ्यक्रम की पुस्तक में 2 बार बड़ी भूल की गई है. जब इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई तो इसे चूक मानते हुए इसमें सुधार की बात कही गई है.

संस्कृत विषय से जुड़ा है मामला

यह मामला संस्कृत विषय से जुड़ा हुआ है. लखीसराय के संस्कृत शिक्षक सह प्रतिभा चयन एकता मंच के सचिव पीयूष कुमार झा के मुताबिक, बिहार शिक्षा विभाग द्वारा संस्कृत विषय की कक्षा 10 की किताब पीयूषम द्वितीयो भाग: के एकादश पाठ में बड़ी चूक की गई है. इस पाठ में नारायण पंडित द्वारा रचित हितोपदेश के मित्र लाभ नामक भाग से संकलित व्याघ्रपथिक कथा (बाघ एवं पथिक की कहानी) पढ़ाई जा रही है. पाठ की शुरुआत में जो फोटो छपा हुआ है वह छात्रों को गलत संदेश दे रहा है.

बाघ की कहानी में शेर का फोटो

पीयूष कुमार झा कहते हैं कि विभाग ने किताब के एकादश पाठ में गलती करते हुए बाघ की कहानी में शेर का फोटो लगा रखा है. हैरत की बात यह है कि किताब में विषय के मुताबिक छपे गलत फोटो पर पिछले 12 सालों से किसी भी विभागीय अधिकारियों की नजर नहीं गई. विभाग से चूक सिर्फ इसी विषय पर नहीं हुई बल्कि एक बड़ी गलती और की गई है. इसी किताब के त्रयोदश: पाठ: विश्व शांति में गड़बड़ हुई है.

विश्व शांति की कहानी में जलियावाला बाग का फोटो

इस पाठ में जलियावाला बाग की फोटो लगाई है जबकि इस लेख में कहीं भी जलियावाला बाग का जिक्र नहीं है. पीयूष कुमार झा ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए फोटो बदलने की मांग की है. शिक्षक पीयूष कुमार झा ने इस बड़ी गलती की जब एससीईआरटी पटना से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो विभाग में हड़कंप मच गया. इसके बाद परिषद ने लिखित रूप से गलती मानते हुए पाठ्य पुस्तक के अगले प्रकाशन में सुधार का भरोसा दिया है.

विभाग ने मानी गलती

मीडिया से बातचीत में विभाग प्रभारी, एससीईआरटी, पटना विभा रानी ने बताया कि उन्हें कक्षा 10वीं की संस्कृत की पाठ्य पुस्तक में गलत अंश छपने की जानकारी मिली है. पुस्तक में बाघ की जगह शेर की तस्वीर छपी है. इसमें अगले प्रकाशन से सुधार कराया जा रहा है. जल्द ही विद्यालयों में नए संस्करण की सुधार हुई पुस्तक उपलब्ध करा दी जाएगी. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »