Indian Police Force Review: एक्शन और रोमांच देने की कोशिश में थोड़ा सा चूक गए रोहित शेट्टी, कैसी है ‘इंडियन पुलिस फोर्स’?

Indian Police Force Review:HN/ रोहित शेट्टी की पहली ओटीटी सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ अमेजन प्राइम पर 18 तारीख को रिलीज हो चुकी है. ये सीरीज रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है, जिसमें पहले से ही सिंहम, सिम्बा और सूर्यवंशी शामिल हैं.

तो चलिए जानते हैं कैसी है ओटीटी पर रिलीज हुई ‘इंडियन पुलिस फोर्स’?

कहानी: कहानी देश के अलग-अलग शहरों में बम धमाके के पीछे के मास्टरमाइंड की ‘हंटिंग’ की है. दिल्ली, जयपुर, गोवा जैसी जगहों में सीरियल बम ब्लास्ट करने वाले टेरिरिस्ट ग्रुप को पकड़ने दिल्ली पुलिस के सबसे बेहतरीन पुलिस ऑफिसर्स एक साथ आते हैं. कहानी देश में धर्म के नाम पर फैल रही नफरत और दंगों का दर्द दिखाने की भी है. टेरिरिस्ट्स को पकड़ने की ये जंग सिर्फ इंडिया ही नहीं, इंडिया के बाहर तक जाती है.

कैसी है सीरीज? सीरीज की कहानी सीधी-सीधी है. कहानी में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो पहले न देखा गया हो. ऐसी कहानियों पर इसके पहले भी कई बॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं. सीरीज की खासियत रोहित शेट्टी इफेक्ट है. जिसकी वजह से 7 एपीसोड की ये सीरीज देखने लायक बन जाती है. धर्म और कौम के नाम पर युवाओं को भटकाने वालों को बेनकाब करने की कोशिश की गई है. पूरी सीरीज में मैसेजेस की भरमार है. कुल मिलाकर सीरीज कौमी एकता का मैसेज एक्शन के तड़के के साथ देती है.

एक्टिंग: सीरीज में लीड रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है. कई जगह वो फ्लैट चेहरे के साथ दिखते हैं. लेकिन कई जगहों उनकी एक्टिंग में विस्तार देखने को मिलता है. एक सीन में रोते हुए सिद्धार्थ दिल जीत लेते हैं. उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि वो एक्टिंग कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लगता है कि वो सच में दुखी हैं. उनका साथ देने के लिए शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी हैं, जिन्होंने अपना-अपना काम ठीक से किया है. शिल्पा शेट्टी एक्शन करती अच्छी लगती हैं. उनकी फिल्म ‘दस’ के करीब 18 साल बाद उन्हें इस तरह के एक्शन सीन करते देखना अच्छा फील देता है. इसके अलावा, काफी दिनों बाद दिखे मुकेश ऋषि सधे हुए लगे हैं. नेगेटिव किरदार में मयंक टंडन जमे हैं.

डायरेक्शन: रोहित दो तरह की फिल्में बनाते हैं. एक कॉमेडी और दूसरी एक्शन. दोनों में उनका अलग-अलग स्टाइल देखने को मिलता है. धरपकड़ के सीन से लेकर कोवर्ट ऑपरेशन से जुड़े सीन्स दिखाने में उन्होंने वही रोहित शेट्टी तरीका दिखाया है, जिनमें लाखों की गाड़ियां हवा में उड़ती नजर आती हैं. सीरीज देखते समय आपको सिंहम और सूर्यवंशी की याद आती रहेगी.

एक्शन: एक्शन रोहित शेट्टी वाला ही है. लेकिन थ्रिल नहीं पैदा होता. कुछ जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माए गए एक्शन सीन बेहतरीन लगते हैं, लेकिन उन्हें देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्पीड को 1 से बढ़ाकर 1.25 कर दिया गया हो. हालांकि, गाड़ियों के टकराने और उड़ने के सीन अच्छे हैं, लेकिन नए नहीं हैं.

कमियां: देश प्रेम का मैसेज देना बुरी बात नहीं है, लेकिन बार-बार एक जैसे तरीके से देना बोर करता है. पूरी सीरीज में ये इस्टैब्लिश करने के लिए कि कोई धर्म हिंसा को बढ़ावा नहीं देता, बार-बार एक जैसे डायलॉग घूम घूमकर आते रहते हैं. एक उदाहरण से समझते हैं- ‘तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से पूरी कौम बदनाम है’. ये डायलॉग कितनी ही जगह कितनी फिल्मों में आपने सुना ही होगा.

इसके अलावा, कई जगह साफ पता चलता है कि सीरीज की शूटिंग किसी सेट पर की गई है. सेट पर शूट होना तो लाजमी है लेकिन वो पता नहीं चलना चाहिए. कई जगह स्पेशल इफेक्ट और वीएफएक्स का कमजोर इस्तेमाल भी साफ पता चलता है. सीरीज के डायलॉग्स में भी समस्या है. वो पूरी तरह से फिल्मी लगते हैं. हाईन्यूज़ !

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »