रामसेतु बनाने में गिलहरी का था अमूल्य योगदान, जानें यह पूरी धार्मिक कथा

यूं तो भगवान श्रीराम के अनेक भक्त हुए. जिनमें हनुमान जी सबसे ज्यादा बलशाली और शक्तिशाली थे. हनुमान जी और बाकी वीर भक्तजनों के बारे में तो सभी जानते हैं, पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान श्रीराम की सबसे नन्ही भक्त गिलहरी के बारे में. जिसने रामसेतु बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया.

गिलहरी की पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण द्वारा माता सीता के हरण के बाद माता सीता को वापस लाने के लिए भगवान श्रीराम को सेना सहित लंका जाना था, लेकिन लंका चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ था. समुद्र को पार करके ही लंका जाया जा सकता था. तब राम सेना ने समुद्र पर सेतु बनाना शुरू किया.

सेतु बनाने के लिए राम सेना चट्टानों के बड़े-बड़े पत्थर तोड़कर लाती और उन पर राम नाम लिखती, फिर उन पत्थरों को पानी में फेंका जाता. राम नाम लिखा होने के कारण वे पत्थर पानी में डूबने के बजाए तैरने लगते थे.

सेतु बनाने में अपनी पूरी सेना का जोश, उत्साह, प्रेम और समर्पण देखकर प्रभु श्रीराम प्रसन्न थे. जब सेतु बनाने में पूरी सेना लगी हुई थी तभी सेना के एक वानर की नजर एक नन्ही गिलहरी पर गई जो अपने मुंह में छोटे छोटे कंकड़ पत्थर और रेत लेती और उनको बनते हुए सेतु पर डाल देती.

गिलहरी को बार बार ऐसा करते देख उस वानर ने उसका मजाक बनाते हुए कहा, “हे नन्ही गिलहरी, यहां सेतु निर्माण का कार्य चल रहा है तुम यहां क्या कर रही हो? तुम इतनी छोटी हो कि कहीं इन बड़ी बड़ी चट्टानों और पत्थरों के नीचे न आ जाओ. जाओ यहां से दूर चली जाओ”.

जब भगवान राम ने समझाया नन्ही गिलहरी का योगदान

वानर की बात सुनकर बाकी वानर सेना भी उस नन्ही गिलहरी पर हंसने लगी. इससे गिलहरी बहुत दुखी हुई और रोते हुए प्रभु श्रीराम के पास पहुंची. गिलहरी ने सारी बात भगवान श्रीराम को बताई. तब भगवान श्रीराम सेना के पास गए और उनसे कहा , “आप सभी ध्यान से देखिए जिन बड़े बड़े पत्थरों को अपने समुद्र में डाला है उनके बीच छोटे छोटे सुराख हैं जो सेतु को कमजोर कर सकते हैं. नन्हीं गिलहरी के छोटे छोटे पत्थर और रेत बड़े पत्थरों के बीच के सुराख को भर रहे हैं जिससे वे बड़े पत्थर आपस में जुड़े रहेंगे, इधर उधर तैरकर अलग नहीं होंगे. सेतु बनाने में नन्हीं गिलहरी का भी वही अमूल्य योगदान है जो आप सभी का है”. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »