MP News: ओएसडी की नियुक्ति पर प्रह्लाद पटेल ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, जानिए- क्या कह दिया?

Jabalpur News:HN/ मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार के पंचायत, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के ओएसडी की नियुक्ति का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में सरकार के रवैये पर खुद मंत्री प्रहलाद पटेल ने ऐतराज जताया है. भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पूर्व में नियुक्त ओएसडी को हटाकर सरकार ने नए अस्थाई ओएसडी की नियुक्ति की, तो प्रहलाद पटेल नाराज़ हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी कर दिया.

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने फेसबुक पोस्ट पर क्या लिखा, “श्रम मंत्रालय भोपाल ने जिन महानुभाव को मेरे साथ अस्थाई तौर पर अटैच किया था, उन पर लोकायुक्त जांच के समाचार के बाद यह पुनः अस्थायी व्यवस्था की गई है. लेकिन मेरा स्पष्ट मत है कि विभाग के प्रमुख ज़िम्मेदारी लेकर स्क्रीनिंग करें ताकि स्थायी या अस्थाई व्यवस्था पूर्णतः निर्दोष रहे.”

दरअसल, राज्य शासन ने गुरुवार (11 जनवरी) को जारी आदेश में बैतूल के श्रम पदाधिकारी धम्मदीप भगत को वर्तमान प्रभार के साथ अस्थाई रूप से श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का अस्थाई ओएसडी बनाया है. इसके पहले सरकार ने श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के निजी स्टॉफ में उप श्रमायुक्त इंदौर लक्ष्मीप्रसाद पाठक को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर पोस्टिंग कर दी गई थी, जिसके खिलाफ डेढ़ माह पहले लोकायुक्त ने शासन से अभियोजन की मंजूरी मांगी है.

लोकायुक्त में विशेष पुलिस स्थापना के महानिदेशक ने 10 नवंबर 2023 को एक चिट्ठी शासन को भेजी थी, जिसमें लिखा है कि उप श्रमायुक्त इंदौर लक्ष्मीप्रसाद पाठक के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करना है, इसलिए अभियोजन की मंजूरी दी जाए. इसके बाद जब बवाल मच गया तो उप श्रमायुक्त पाठक को श्रम मंत्री की निजी पदस्थापना में ओएसडी पदस्थ करने का आदेश सरकार ने वापस ले लिया. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »