‘इंडिया’ गठबंधन की कल होने बाली बैठक से ममता बनर्जी ने किया किनारा, क्या कहा?

I.N.D.I.A. Virtual Meeting:HN/ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार (13 जनवरी) को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की वर्चुअल बैठक में शामिल नहीं होंगी. शुक्रवार (12 जनवरी) को सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के न्योते के जवाब में टीएमसी ने कांग्रेस को बताया है कि ममता बनर्जी का पहले से कार्यक्रम तय है. सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी इस बात से नाराज है कि कांग्रेस ने बैठक की जानकारी बहुत देर से दी.

विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों के शीर्ष नेता अलायंस को मजबूत करने, सीट-बंटवारे पर रणनीति बनाने और समूह का संयोजक तय करने पर निर्णय लेने के लिए चर्चा करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन के संयोजक के रूप में जेडीयू नीतीश कुमार को देखना चाहती है और ज्यादातर पार्टियों के नेता इससे सहमत हैं लेकिन ममता बनर्जी ने अभी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, न ही अभी तक उनकी इस बारे में सहमती मिली है.

सूत्रों ने बताया कि वर्चुअल बैठक आयोजित करने का यह दूसरा प्रयास है, कुछ दिन पहले किया गया पिछला प्रयास सफल नहीं हो सका था.

टीएमसी अगले सप्ताह चाहती थी मीटिंग 

टीएमसी के एक सूत्र ने कहा कि पार्टी को शुक्रवार की शाम को बैठक के बारे में सूचित किया गया और मुख्यमंत्री बनर्जी पहले से निर्धारित कुछ कार्यों में व्यस्त हैं, इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हो सकती हैं. टीएमसी ने यह भी पेशकश की थी कि बैठक अगले सप्ताह हो सकती है. सूत्र ने कहा कि पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »