मकर संक्रांति के बाद फिरसे बजने लगेंगी बजने शहनाइयां, जानें 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में किसी भी कार्य के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है. शादी-विवाह को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है इसलिए शुभ मुहूर्त का महत्व बहुत अधिक होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास के शुरू होते ही किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों जैसे- विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि पर एक माह तक के लिए रोक लग जाती है क्योंकि खरमास के दौरान शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है. मकर संक्रांति के बाद से मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाता है और शादी की शहनाइयां बजने लगती हैं.

ज्योतिष के मुताबिक 15 जनवरी 2024 के बाद से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 58 दिनों तक रहेंगे. शादी के लिए सबसे शुभ समय फरवरी और नवंबर में होगा. मई, जून में गुरु ग्रह अस्त होने की वजह से इस दौरान शादी-विवाह के मुहूर्त नहीं होंगे. 16 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी जो 12 नवंबर तक रहेगा. चातुर्मास के दौरान भी शादी के शुभ मुहूर्त पर विराम लग जाता है.

खरमास की समाप्ति 15 जनवरी 2024 को होगी. इस दिन सूर्यदेव मध्यरात्रि में 2:53 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद से शादी की शहनाई फिर से गूंजेगी.

जनवरी में विवाह शुभ मुहूर्त

जनवरी में शादी के शुभ मुहूर्त 16 तारीख से शुरू होंगे. जनवरी में शादी की तारीख होंगी- 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30, 31. जनवरी में विवाह के लिए कुल 9 दिन रहेंगे.

फरवरी में विवाह शुभ मुहूर्त

फरवरी की बात की जाए तो फरवरी में शादी की तारीख है- 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, और 29. फरवरी में विवाह के कुल दिन 11 हैं.

मार्च में विवाह शुभ मुहूर्त

मार्च 2024 विवाह के शुभ मुहूर्त- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12. इस प्रकार मार्च में शादी के लिए 10 दिन शुभ हैं.

अप्रैल में विवाह शुभ मुहूर्त

अप्रैल 2024 शादी के शुभ मुहूर्त- 18, 19, 20, 21 और 22 हैं. अप्रैल में विवाह के कुल दिन 5 होंगे.

नवंबर में शादी की शुभ तिथि

जुलाई से नवंबर तक चातुर्मास के चलते शादी-विवाह पर रोक लग जाएगी, जिसके बाद नवंबर 2024 में शादी की तारीख होंगी- 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, और 29. विवाह के कुल 11 दिन होंगे.

दिसंबर में शादी के शुभ मुहूर्त

दिसंबर 2024 में विवाह की शुभ तारीख- 4, 5, 9, 10, 14 और 15 है. दिसंबर में शादी के लिए कुल 6 दिन मिलेंगे जिसके बाद 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत हो जाएगी और मागंलिक कार्यों पर फिर रोक लग जाएगी. हाईन्यूज़ !

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर

Read More »

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने

Read More »

दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3

Read More »

राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी

Read More »

होर्मुज में टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित

Read More »

क्या पहले से थी हमले की साजिश? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, सामने आई इनसाइड स्टोरी

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमले के बाद को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्टों

Read More »

स्मित माछर पर हमले की जांच में बड़ा मोड़, पुराने वीडियो से अल-कायदा कनेक्शन के संकेत?

फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाले को-पायलट हिमामी अल हमामी उर्फ हिशाम को लेकर अब उसकी पुरानी गतिविधियों की

Read More »

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में ED का शिकंजा, आजम खान के करीबियों से होगी पूछताछ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन

Read More »

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »