Madhya Pradesh News: ग्वालियर में बीच सड़क पति के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ीं 2 पत्नियां, 4 साल से दोनों रह रही हैं साथ

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो पत्नियां बीच सड़क पर पति के लिए झगड़ने लगीं. दोनों पत्नियां अपने पति का बंटवारा करने में लगी हुई थी और दोनों बार-बार कह रही थीं कि ‘यह मेरा पति है, यह मेरा पति है.’ यह विवाद इतना बढ़ गया कि आस पास के लोग भी जमा हो गए. इसका झगड़े का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

बता दें यह मामला पडाव थाना क्षेत्र के जल विहार रोड का है, यहां एक युवक ऑटो को लेकर खड़ा हुआ था. इसी दौरान उसकी पहली पत्नी उसके पास पहुंची और बातचीत कर ही रही थी कि थोड़ी देर बाद दूसरी पत्नी भी वहां पहुंच गई और दोनों आपस में लड़ने लगीं. सबसे रोचक बात यह है कि यह झगड़ा दोनों पत्नियों के बीच इस बात को लेकर हुआ कि पति दिन में किसके साथ रहेगा और रात में किसके साथ रहेगा.

युवक ने साधी चुप्पी
एक महिला ने कहा कि इस युवक के साथ मैं चार साल से रह रही हूं. यह दिन में मेरे साथ रहता है और रात में उस महिला के साथ. वहीं दूसरी महिला का कहना था कि वह भी चार साल से उस युवक के साथ रह रही है. इसी बीच एक शख्स ने युवक से पूछा कि आपकी पत्नी कौन सी है, तो उसने दूसरी महिला की ओर इशारा किया, लेकिन इस पूरे घटना के समय युवक ने कुछ नहीं बोला.

युवक ने दोनों से मंदिर में की थी शादी
वहीं पहली महिला का कहना था कि युवक ने दोनों से मंदिर में शादी की थी. जानाकरी के अनुसार एक महिला के दो बच्चे हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम में उनके साथ ही थे. दोनों पत्नियों के बीच हो रहे झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि वीडियो उनके पास आया है, लेकिन इसकी शिकायत अभी उनके पास नहीं आई है. अगर शिकायत आती है तो इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »