MP: सीएम MP में मोहन यादव के मंत्रियों को बंटे विभाग, सूत्रों से जानें कौन किसके लिए होगा जिम्मेदार, किसे मिला गृह

भोपाल:HN/ कैबिनेट मंत्रियों को मिले यह विभाग

  • कुंवर विजय शाह – जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी- राहत एवं पुनर्वास
  • कैलाश विजयवर्गीय – नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
  • प्रहलाद सिंह पटेल – पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
  • राकेश सिंह – लोक निर्माण विभाग
  • करण सिंह वर्मा – राजस्व
  • उदय प्रताप सिंह – परिवहन और स्कूल शिक्षा
  • संपतिया उइके – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
  • तुलसी सिलावट – जल संसाधन
  • एदल सिंह कंषाना – किसान कल्याण एवं कृषि विकास
  • निर्मला भूरिया – महिला एवं बाल विकास
  • गोविंद सिंह राजपूत – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • विश्वास सारंग – खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
  • नारायण सिंह कुशवाह – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
  • नागर सिंह चौहान – वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा
  • राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
  • चेतन काश्यप – सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम
  • इंदर सिंह परमार – उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को इन विभागों का जिम्मा

  • कृष्णा गौर – पिछड़ा वर्ग एंव अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण
  • धर्मेंद्र लोधी – संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास
  • दिलीप जायसवाल – कुटीर एवं ग्रामोद्योग
  • गौतम टेटवाल – तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
  • लखन पटेल – पशुपालन एवं डेयरी
  • नारायण सिंह पंवार – मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग

राज्य मंत्री को इन विभागों का प्रभार

  • नरेंद्र शिवाजी पटेल – लोक स्वास्थ्य एवं परिवाण कल्याण
  • प्रतिमा बागरी – नगरीय विकास एवं आवास
  • दिलीप अहिरवार – वन एवं पर्यावरण
  • राधा सिंह – पंचायत एवं ग्रामीण विकास

कैलाश विजयवर्गीय को 8 साल बाद वही विभाग

कैलाश विजयवर्गीय 2013 में शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उनके पास नगरीय प्रशासन विभाग था। 2015 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब 8 साल बाद वे डॉ. मोहन यादव सरकार में फिर से नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री बने हैं। उनके पास संसदीय कार्य का भी जिम्मा है।

पूर्व की शिवराज सरकार के 3 मंत्रियों को वही विभाग

तुलसी सिलावट को जल संसाधन, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा और जगदीश देवड़ा को वित्त एवं वाणिज्यिक कर विभाग दिया गया है। पूर्व की शिवराज सरकार में इन तीनों ही मंत्रियों के पास यही विभाग थे।

जबकि विश्वास सारंग को खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता विभाग दिया गया है। पिछली सरकार में उनके पास चिकित्सा शिक्षा विभाग था। विजय शाह को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी- राहत एवं पुनर्वास दिया गया है। पिछली सरकार में ये वन मंत्री थे। गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का प्रभार दिया गया है। पिछली सरकार में वे परिवहन और राजस्व मंत्री थे। इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास विभाग दिया गया है। पिछली सरकार में वे स्कूल शिक्षा मंत्री थे।

खंडवा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- सीएम यादव
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगाजी समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने सिंगाजी महाराज से प्रदेश की उन्नति की कामना की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि खंडवा और निमाड़ क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. पर्यटन के क्षेत्र में यहां बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. मैंने पर्यटन चेयरमैन और उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए खंडवा क्षेत्र पर ध्यान दिया था. यहां के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी.

25 दिसंबर को हुआ था मंत्रिमंडल का विस्तार
बता दें, मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हुआ था. राजभवन में राजपाल मंगू भाई पटेल ने सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी. 28 विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. 28 मंत्रियों में से प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला को कैबिनेट में शामिल किया गया था. कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल, नारायण पवार ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली थी. राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »