Makar Sankranti 2024: कब है मकर संक्रांति 2024 ? जानें सही तारीख, स्नान मुहूर्त और क्या है दान महत्व

Makar Sankranti 2024 Date:HN/ जनवरी के महीने में मकर संक्रांति के त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ पूरे देश में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है. इस दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाते हैं. उत्तरायण को देवता का दिन कहा जाता है.

सूर्य के राशि बदलने के समय से ही संक्रांति मनाने निर्णय किया जाता है, इसलिए मकर संक्रांति की तारीख में बदलाव होता है, साल 2024 में भी मकर संक्रांति की तारीख को लेकर अगर कंफ्यूजन है तो यहां जानें इस पर्व की सही डेट, मुहूर्त.

मकर संक्रांति 2024 डेट (Makar Sankranti 2024 Kab Hai)

मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएंगी, क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि में अपनी यात्रा समाप्त कर प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

मकर संक्रान्ति पुण्य काल – सुबह 06.41- शाम 06.22

  • मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल – सुबह 06.41 – सुबह 08.38

क्यों सभी संक्रांति में खास है मकर संक्रांति ? (Makar Sankranti Importance)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्राति के दिन ही सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर जाते हैं. यह पर्व पिता-पुत्र के अनोखे मिलन से भी जुड़ा है. पौराणिक कथा के अनुसार जब सूर्य देव पहली बार पत्नी छाया और उनके बेटे शनि से मिलने उनके घर आए थे तो शनि देव ने काले तिल से उनका स्वागत किया था.

सूर्य देव ने प्रसन्न होकर शनि देव को आशीर्वाद दिया कि जब भी मैं मकर राशि में प्रवेश करुंगा और जो लोग इस दिन मुझे काले तिल अर्पित करेंगे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी, उनका घर धन-धान्य से भर जाएगा. मकर शनि की राशि है, यही वजह है कि मकर संक्रांति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का महत्व (Makar Sankranti Til Gud Significance)

मकर संक्रांति एक ऋतु पर्व है, ये हेमंत और शीत ऋतु का संधिकाल है. मकर संक्रांति का त्योहार जनवरी में ठंड के मौसम में आता है, यही वजह है कि इस दौरान सूर्य की पूजा और खिचड़ी और तिल-गुड़ खाने की परंपरा बनाई गई ताकि बदलते मौसम का सेहत और जीवन पर नकारात्मक असर न पड़े. कहा जाता है कि इस दिन गुड़, तिल और बाजरे आदि का दान करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं.

  • धर्म शास्त्रों के अनुसार, तिल दान से शनि के कुप्रभाव कम होते हैं.
  • तिल के सेवन से, तिल मिश्रित जल से स्नान करने से, पापों से मुक्ति मिलती है और कष्टों से राहत मिलती है.
  • श्राद्ध और तर्पण में तिल का प्रयोग असुरी बाधाओं से छुटकारा दिलाता है. पितरों की आत्मा तृप्त रहती है.
  • Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि highnews.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »