‘तीन चुनाव क्या हारे…’, संसद की सुरक्षा में चूक पर आया राहुल गांधी का बड़ा बयान तो BJP नेताओं ने राहुल को घेरा

BJP On Rahul Gandhi:HN/ संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार (16 दिसंबर) को मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उन्हें जमकर घेरा है. बीजेपी के एक नेता ने यहां तक कहा कि कांग्रेस तीन चुनाव क्या हारी कि राहुल इस प्रकार के तर्क-कुतर्क देने लगे.

राहुल गांधी ने अपने बयान में देश में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को संसद की सुरक्षा में चूक की घटना के पीछे कारण बताया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था.

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”(संसद की) सुरक्षा में चूक हुई है लेकिन क्यों हुई, जो देश में सबसे बड़ा मुद्दा है, बेरोजगारी का मुद्दा, जो पूरे देश में उबल रहा है, मोदी जी की नीतियों के कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, तो ब्रीच जरूर हुई है लेकिन इसके पीछे कारण बेरोजगारी है और महंगाई है.”

वह बयान देते हैं और लोग हंसते हैं- हरदीप सिंह पुरी

वायनाड सांसद के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तंज कसा कि राहुल गांधी के बयान पर लोग हंसते हैं. उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी एक ऐसे युवा नेता हैं जो कई बातें बोलते हैं. उनकी पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोग संसद में (विजिटर्स गैलरी से नीचे) कूद पड़े और वह कहते हैं कि रोजगार इसका कारण है… वह बयान देते हैं और लोग हंसते हैं…”

‘हमेशा से युवा रहने वाला अपरिपक्व नेता’

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का हमेशा से युवा रहने वाला अपरिपक्व नेता करार दे दिया. उन्होंने कहा, ”पहले भी जब इस प्रकार की घटनाएं हुईं तो ऐसी घटनाओं पर कभी ओछी सियासत नहीं की गई. कभी ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं की गई लेकिन आज जो बयान राहुल गांधी का आया है, आप सभी लोगों ने देखा होगा. राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के हमेशा से युवा रहने वाले अपरिपक्व नेता ये कहते हैं कि घटना हुई तो हुई, पर इस घटना का मुख्य कारण जो है वो देश में बेरोजगारी है और देश में महंगाई है, इसलिए इस प्रकार की घटना हुई.”

‘मतलब आप तीन चुनाव क्या हारे…’

पूनावाला ने कहा, ”राहुल गांधी जी आपको हुआ क्या है? किस स्तर पर आप चले गए हैं, मतलब आप तीन चुनाव क्या हारे, आप इस प्रकार के तर्क और कुतर्क देंगे एक ऐसी घटना पर जिसका केवल एक ही मकसद था कि पार्लियामेंट को, देश के सर्वोच्च लोकतंत्र के मंदिर को किसी प्रकार से आतंकित किया जाए. उसको भी जायज ठहराने का काम आज कांग्रेस पार्टी की तरफ से हो रहा है…”

अमित मालवीय ने राहुल गांधी को घेरा

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तंज मारा कि राहुल गांधी अपने बयानों से कभी निराश नहीं करते, हमेशा फालतू बातें करते हैं. रिकॉर्ड के लिए, भारत में बेरोजगारी 3.2% है, जो छह वर्षों में सबसे कम है. मालवीय ने कहा, ”इसके बजाय, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं को संसद में सेंधमारी में शामिल लोगों के कांग्रेस, टीएमसी और सीपीआई (एम) के साथ घनिष्ठ संबंधों के बारे में बताना चाहिए. विशेष रूप से राहुल गांधी को असीम सरोदे के साथ अपने संबंध को स्पष्ट करना चाहिए, जो भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा था और उसने घुसपैठियों को कानूनी सहायता प्रदान करने की पेशकश की. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »