Vishnu Deo Sai: BJP ने विष्णु देव साय को आज ही क्यों चुना छत्तीसगढ़ का सीएम, जानिए- आखिर क्यों खास है 10 दिसंबर की तारीख?

Chhattisgarh New:HN/ छत्तीसगढ़ के सीएम चुने जाने के बाद विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने राजभवन में कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद सबसे पहले रायपुर के जय स्तंभ चौक पहुंचे. विष्णुदेव साय का जय स्तंभ चौक पहुंचना बहुत खास है. बीजेपी (BJP_ ने आखिर सीएम के एलान के लिए 10 दिसंबर की तारीख क्यों चुनी? और क्यों विधायक दल की बैठक बुलाई और एक आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री क्यों बनाया? आइए विस्तार से समझते हैं.

दरअसल छत्तीसगढ़ की जमीन में सबसे बड़े आदिवासी क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह की रविवार (आज) पुण्य तिथि है. आज ही के दिन यानी 10 दिसंबर 1857 में अंग्रेजों ने रायपुर के बिच चौराहे यानी जय स्तंभ चौक पर नारायण सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी. इसलिए आज पूरे प्रदेश में वीर नारायण सिंह के बगावत की कहानी लोग याद करते हैं. आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी वीर नारायण सिंह ने बलौदा बाजार जिले के सोनाखान इलाके के एक बड़े जमींदार थे. नारायण सिंह बिंझवार की कहानी काफी दिलचस्प है. जिस समय यह क्रांति हुई उसी समय अंग्रेजी सेना छत्तीसगढ़ में अपना कब्जा जमाना चाहती थी.  तब नारायण सिंह ने खुद की फौज बनाकर अंग्रेजो की टेंशन बढ़ा दी थी.

कांग्रेस आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है- साय
विष्णुदेव साय उसी जगह पर पहुंचे जहां शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई थी. नारायण सिंह की मूर्ति की पूजा की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ”आज शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि है इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं. बीजेपी वास्तव में आदिवासी कौम की चिंता करती है. कांग्रेस ने इन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है. बीजेपी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया है.”

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री साय 
छत्तीसगढ़ ट्राइबल स्टेट है. राज्य में 32 प्रतिशत आदिवासी समाज की है. विधानसभा में भी 29 सीट एसटी के लिए आरक्षित है. राज्य के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियों को आदिवासियों का भरोसा जितना जरूरी होता है. ऐसे में  बीजेपी ने छत्तीसगढ़ का पहला आदिवासी मुख्यमंत्री घोषित किया है. इससे पहले साल 2000 में राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनाया था. जिनको आदिवासी माना जाता है. लेकिन इनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस लिहाज से विष्णुदेव साय राज्य के पहले आधिकारिक आदिवासी मुख्यमंत्री हैं.

विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था
पिछले साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन विष्णुदेव साय को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था. तब कांग्रेस ने बीजेपी को आदिवासी विरोधी बताया था. अब छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर बीजेपी ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाकर एकतरह से कांग्रेस को जवाब दिया है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »