Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी ने ‘जेब कतरा’ का किया जिक्र, इन तीन लोगों के लिए नाम, कौन है यह जेब कतरे

Rajasthan Election 2023 News:HN/ राजस्थान में शनिवार को विधानसभा का चुनाव होने वाला है. राज्य में चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राज्य के दौरे पर हैं. भरतपुर में आयोजित एक जनसभा में राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.

राजस्थान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नदबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, तीन लोग होते हैं. एक सामने से आता है, एक पीछे से आता है और एक दूर से देखता है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है. वे सामने से टी.वी. में आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी, GST कहते हैं, पीछे से अडानी आता है और आपका पैसा उठाकर ले जाता है. दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं कि किसी को पता न लग जाए, दबाकर लाठी मारूंगा…

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये कहा कि ‘पीएम का मतलब पनौती मोदी’ है. क्रिकेट विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दुर्भाग्य से जुड़े इस शब्द का इस्तेमाल किया. मैच में हार के बाद से सोशल मीडिया पर ‘पनौती’ शब्द ट्रेंड कर रहा है. मैच के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद स्थित स्टेडियम में मौजूद थे.

इस स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा गया है. राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी लोगों का ध्यान भटकाते हैं जबकि उद्योगपति अडाणी उनकी जेब काटते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी ‘टीवी पर आते हैं और ‘हिंदू-मुस्लिम’ कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं. वो अलग बात है कि हरवा दिया… पनौती.’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल जी ने वही कहा, जो बहुत सारे लोग दो दिन से सोच रहे थे! विश्व कप फाइनल 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के लिए गर्व का क्षण था और हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह अपने राजनीतिक लाभ के लिए इसे हथियाने के लिए बेताब थे.’’     उन्होंने कहा कि भाजपा वह आखिरी पार्टी होनी चाहिए, जो राजनीतिक शुचिता के बारे में बात करे. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »