Shivpuri Triple Murder: ‘दो वोटों को लेकर हुआ बड़ा लफड़ा…’ शिवपुरी ट्रिपल मर्डर का है चुनाव से कनेक्शन!

MP Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश में मतदान हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन चुनावी हिंसा की खबरें अभी भी आ रही हैं. शिवपुरी (Shivpuri) जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव में चुनावी हिंसा में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. घटना के विरोध में रविवार (19 नवंबर) को क्षत्रिय समाज के लोगों ने चक्का जाम कर दिया. इसी दौरान चकरामपुर में आरोपियों की पांच पक्की दुकानें बुलडोजर से ढहा दी गईं. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है.

दरअसल, शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के चकरामपुर गांव में रविवार को मतदान के बाद भदौरिया परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला चुनावी हिंसा से जुड़ा बताया जा रहा है. बीजेपी प्रत्याशी और शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे सुरेश धाकड़ ने कहा कि मृत महिला का घायल बेटा राजेंद्र भदौरिया बीजेपी की तरफ से पोलिंग एजेंट था. वह अभी ग्वालियर में भर्ती है. वहीं मृतक परिवार के नाराज परिजनों ने उचित ने कार्रवाई और मांग को लेकर रविवार को नरवर-मगरौनी मार्ग पर शाम पांच बजे चक्का जाम कर दिया.

राजेंद्र भदौरिया ने क्या कहा
इस धरना प्रदर्शन में बीजेपी प्रत्याशी सुरेश धाकड़ भी शामिल हुए. हालांकि, प्रशासन की समझाइश के बाद करीब साढ़े आठ बजे आक्रोशित लोग शव को लेकर चले गए, जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया. वहीं, जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने राजेंद्र भदौरिया का वीडियो बनाया था. वीडियो में उसने कहा “दो वोटों को लेकर लफड़ा हो गया था. मैं बीजेपी का एजेंट था. मेरे गांव में जातिवाद चलता है, जिनसे हमारा विवाद था, वे कैलाश (कांग्रेस प्रत्याशी) के पक्ष में फर्जी वोट डालने आए थे.”

राजेंद्र भदौरिया ने विडियों में कहा कि मैंने उन्हें टोक दिया. इसके बाद शाम को हम बोलेरो से लौट रहे थे, तब उन्होंने हमें पकड़ लिया और हमला किया. बता दें कि बीजेपी पोलिंग एजेंट राजेंद्र की मां आशा भदौरिया (42 वर्ष), चाचा लक्ष्मण भदौरिया और ममेरे भाई के भतीजे अमर सिंह उर्फ हिमांशु सेंगर (20 वर्ष) की इस घटना में मौत हो चुकी है. हादसे में राजेंद्र भदौरिया पिता मुन्ना भदौरिया, छोटा भाई योगेंद्र उर्फ भोला भदौरिया (27) और ममेरा भाई सौरभ सेंगर (25) का ग्वालियर में इलाज चल रहा है. राजेंद्र के पिता मुन्ना भदौरिया की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. मामले में 25 लोगों पर केस दर्ज हुआ है. 14 की गिरफ्तारी हो चुकी है. हाईन्यूज़ !

Supplements Side Effects: रोजाना सप्लीमेंट्स खाने से शरीर को हो सकते हैं गंभीर नुकसान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Are Daily Supplements Really Necessary: आजकल सुबह उठते ही सप्लीमेंट्स की बोतल खोलना कई लोगों की रोज की आदत बन चुकी है. किसी को लगता है

Read More »

‘नशा बन रहा समाज के लिए खतरा’, मीरवाइज उमर फारूक ने शराबबंदी की उठाई मांग

हुर्रियत के पूर्व चेयरमैन और मीरवाइज-ए-कश्मीर मौलवी उमर फारूक ने कहा है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई की आड़ में लोगों पर की जा

Read More »

Suvendu Adhikari Oath: बंगाल में आज ऐतिहासिक दिन, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी; कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

BJP First Govt Formation In Bengal: बंगाल में बीजेपी ने सरकार गठन की तैयारी पूरी कर ली है. साथ ही विधायक दल के नेता के तौर

Read More »

बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी बनेंगे नए CM, जानें शेख हसीना ने क्या कहा

पश्चिम बंगाल में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक के बाद सेंट्रल ऑब्जर्बर के तौर पर नियुक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के

Read More »

Shammi Kapoor की आंखों में आ गए थे आंसू, ‘दिल के झरोखे में’ शूटिंग का भावुक किस्सा आया सामने

इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में एक पुरानी यादें ताजा करने वाला एक बेहद इमोशनल और यादगार पल देखने को मिलेगा. शो में लीजेंडरी

Read More »

आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे और कितनी थी उनकी सैलरी? जानें पूरी कहानी

आज जब देश का बजट पेश होता है, तो पूरा देश उसे ध्यान से सुनता है. टैक्स, खर्च, योजनाएं सबकी चर्चा होती है. लेकिन क्या

Read More »

Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर धमाल मचाने आ रही ‘धुरंधर’, जानें कब होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

‘आदित्य धर’ की ब्लॉकबस्टर हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ अब टीवी पर आने के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में शानदार कमाई और लोगों का प्यार मिलने

Read More »

BCCI का बड़ा एक्शन! नियम तोड़े तो IPL से बैन, पुलिस केस तक की चेतावनी

BCCI issues honey trap alert:  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के बीच बीसीसीआई ने अनुशासन को लेकर अपना सबसे सख्त नियम लागू किया है. राजस्थान रॉयल्स के

Read More »

होर्मुज में बढ़ा तनाव! अमेरिकी डिस्ट्रॉयर्स पर ईरानी हमलों पर ट्रंप का बड़ा दावा- ऐसा जवाब दिया कि दुश्मन कब्र में पहुंच गए

होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. ताजा मामले में ईरान ने अमेरिका के डिस्ट्रॉयर्स पर हमले किए. इस बात की

Read More »