गाजा को ईंधन भेजने पर राजी हुआ इजरायल, हर रोज भेजेगा 1 लाख 40 हजार लीटर तेल, लेकिन संयुक्त राष्ट्र नाखुश

Gaza Crisis:HN/ जंग की शुरूआत के बाद पहली बार इजरायल ने गाजा में दैनिक जरूरतों के लिए ईंधन भेजने पर सहमत हुआ है. हालांकि इस फैसले को लेकर सरकार के भीतर भारी मतभेद है. इजरायल के इस फैसले को लेकर अमेरिका ने कहा कि यह उनके दबाव की वजह से मुमकिन हो पाया है.

बीबीसी न्यूज़ के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कि गाजा में हर दिन 1,40,000 लीटर ईंधन भेजने की इजाजत दे दी गई है.

इजरायली कैबिनेट ने सेना और खुफिया एजेंसी से ली सलाह

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक एक इजरायली राजनयिक अधिकारी के हवाले से दिए गए एक बयान में कहा गया है कि यरूशलम संयुक्त राष्ट्र की जरूरतों के लिए पानी और सीवर सिस्टम का समर्थन करने के लिए हर दिन ईंधन के दो ट्रकों को गाजा में प्रवेश करने पर सहमत हुआ था.

इजरायली राजनयिक के बयान के मुताबिक, अमेरिका ने इजरायल से गुजारिश की थी कि गाजा में ईंधन की सप्लाई के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जाएं, इसके बाद इजरायली कैबिनेट ने आईडीएफ और खुफिया एजेंसी शिन बेत की सलाह के बाद हर रोज गाजा में ईंधन भेजने का फैसला लिया. हालांकि ये भी कहा गया है कि इजरायल ईंधनों की सप्लाई की निगरानी करेगा ताकि ये हमास के हाथ न लगे.

सप्लाई से नाखुश है यूएन

गाजा पट्टी में शरणार्थियों के लिए काम कर रही संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्लयू ने कहा है कि इलाके में मानवीय सहायता से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर रोज कम से कम 1 लाख 60 हजार लीटर ईंधन की दरकार है. संयुक्त राष्ट्र ने यूएनआरडब्ल्यू के लिए काम करने वाले 100 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत के शोक में दुनिया भर के उनके दफ्तरों के झंडों को आधा झुका लिया है.

UN flags were lowered to half-mast at our offices around the world on Monday to mourn and honour the over 100 @UNRWA colleagues who have been killed in Gaza in recent weeks.
Civilians and humanitarians are #NotATarget.https://t.co/xn2PC1B77Q pic.twitter.com/8DjoMJdAcn

— United Nations (@UN) November 18, 2023. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »