Nitish Kumar: पहले ‘सेक्स पर ज्ञान’ और अब खुद ही शर्मिंदा हुए नीतीश कुमार, विधानसभा में मांगी माफी, कहा- वापस लेता हूं बयान

Nitish Kumar Statement on Sex Education:HN/ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सदन में दिए ‘सेक्स ज्ञान’ के बाद अब सफाई पेश की है. सियासी बवाल मचाने के बाद बुधवार (08 नवंबर) को नीतीश कुमार ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सदन में दिए बयान पर माफी मांगी है. बिहार सीएम ने कहा, “मैंने तो बस महिलाओं की शिक्षा की बात की थी.” उन्होंने आगे कहा, “मेरी कोई बात गलत थी तो मैं माफी मांगता हूं. जो लोग मेरी निंदा कर रहे हैं, उनका भी मैं अभिनंदन करता हूं.”

सदन में भी नीतीश कुमार ने मांगी माफी

इतना ही नहीं, सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि बिहार में हमने बड़े-बड़े काम किए हैं और अब महिलाओं के उत्थान के लिए भी काम कर रहे हैं. वहीं, सदन में भी सीएम नीतीश ने माफी मांगी है और कहा है कि वो अपने बयान पर शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं. साथ ही, उन्होंने अपना बयान वापस लेने की बात कही है.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने किया हंगामा

बुधवार को तीसरे दिन विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू हुआ तो बीजेपी ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार के बयान का विरोध जताया. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि माफी मांगने से काम नहीं चलेगा. मुख्यमंत्री ने जो कहा और उपमुख्यमंत्री जो सेक्स ज्ञान बांट रहे हैं इसने बिहार को शर्मसार किया है. ये व्यक्ति बिहार की सत्ता में बैठने के योग्य नहीं हैं. हम स्वीकार नहीं करेंगे.

दरअसल मंगलवार (07 नवंबर) को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर कुछ ऐसा कह दिया जिसे सदन में सुन महिलाएं स्तब्ध रह गईं और पुरुष हंसने लगे. उनके ‘सेक्स ज्ञान’ वाले बयान ने सियासी पारा चढ़ गया. इसके बाद से विपक्ष नीतीश कुमार को लगातार घेर रहा है.

बुधवार को सदन में नीतीश कुमार ने सफाई पेश करते हुए कहा, “हमने यहां महिलाओं को पढ़ाने की बात कही है और बार-बार यही कहते हैं कि महिलाएं कम पढ़ पाई हैं. उन्हें और पढ़ना होगा. सीएम ने कहा कि हमने अनुभव किया और महिलाओं को पढ़ाने का सिलसिला शुरू किया. कई जगहों पर शिक्षा नहीं थी, उन जगहों पर महिलाओं को शिक्षित करने के लिए कदम बढ़ाए.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »