World Cup 2023: हार्दिक पांड्या का टीम से बाहर होना चैंपियन बनने की राह में बन जाए रोड़ा, जानें क्यों भारत को हो सकती है दिक्कत

Hardik Pandya World Cup 2023:HN/ टीम इंडिया विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. उसने अभी तक 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. भारत को सेमीफाइनल से पहले दो और मैच खेलने हैं. लेकिन इससे पहले टीम को झटका लगा है. हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वे चोट के बाद फिट नहीं हो पाए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में एंट्री मिली है. लेकिन पांड्या के जाने से भारत को चैंपियन बनने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

हार्दिक टीम इंडिया के लिए कई बड़े मुकाबलों में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. वे बतौर ऑलराउंडर टीम का बैलेंस बनाने में अहम भूमिका निभा रहे थे. लेकिन अब भारत को दिक्कत हो सकती है. वे फिनिशर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते थे. लेकिन अब भारत यह भूमिका सूर्यकुमार यादव को सौंप सकता है. टीम इंडिया की बैटिंग नंबर 6 तक ही सीमित होकर रह जाएगी. ऐसे में वह पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है. अगर टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज नहीं चला तो दिक्कत बढ़ जाएगी.

अगर सूर्या की बात करें तो वे अच्छे प्लेयर हैं. लेकिन वनडे फॉर्मेट के आंकड़े सही नहीं हैं. सूर्यकुमार श्रीलंका के खिलाफ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 रन बनाकर आउट हुए थे. वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के एक मैच में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. सूर्या ने भारत के लिए अब तक 33 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 730 रन बनाए हैं. वे सिर्फ 4 अर्धशथक लगा सके हैं.

बता दें कि भारत का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका से है, जो कि रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा. इसके बाद नीदरलैंड्स से 12 नवंबर को मैच होगा. विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को खेला जाएगा. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »