Rajasthan Election 2023: सतीश पूनियां ने दिया बड़ा बयान, गहलोत सरकार को बताया ‘रावणराज’, बोले- BJP लाएगी रामराज

Rajasthan Election 2023:HN/ राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान अब प्रचार तेज हो गया है. इस दौरान नेताओं द्वारा बयानबाजी खूब हो रही है. बीते शुक्रवार (3 नवंबर) को बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस सरकार को ‘रावणराज’ कह दिया है. सतीश पूनियां नामांकन सभाओं में शामिल होकर बीजेपी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ये बात कही.

दूदू, बस्सी, बगरू की नामांकन सभाओं में सम्मिलित होकर बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा, चंद्रमोहन मीणा और कैलाश वर्मा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील कर राजस्थान में तीन चौथाई बहुमत की बीजेपी सरकार बनाने और 2024 में लोकसभा की सभी 25 सीटें एक बार फिर बीजेपी को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया है.

कई जगह हुए नामांकन 
भाजपा प्रत्याशियों ने दूदू, बगरू और बस्सी में नामांकन किया है. इस दौरान पूनियां ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जन विरोधी कांग्रेस सरकार के रावण राज का अंत होगा और भाजपा के रामराज्य की स्थापना होगी. कांग्रेस सरकार ने रीट सहित तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक से प्रदेश के युवाओं के सपनों को तोड़ा, कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी कर किसानों के साथ धोखा किया.

पांच सालों से कानून व्यवस्था की हालत इतनी बिगड़ी हुई है कि प्रदेश में कहीं भी आमजन और बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. जंगल राज जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे में राजस्थान के सम्मान और स्वाभिमान के लिये हम सब मिलकर प्रत्येक बूथ पर नरेंद्र मोदी बनकर काम करें और मजबूती से बीजेपी की सरकार बनाएं, जो विकसित और समृद्ध राजस्थान बनाने के लिये मजबूती से कार्य करेगी.

आज भी कई बड़े नामांकन 
भाजपा में आज कई बड़े नामांकन हैं. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी के पूर्व मुख्यप्रवक्ता राम लाल शर्मा और अन्य नेताओं का आज नामांकन है. इस दौरान एक बड़े रोड शो को करने की तैयारी है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »