Aditi Bhatia Birthday: टीवी पर जमकर ‘मोहब्बतें’ बिखेर चुकी हैं अदिति, बड़े पर्दे पर तो बचपन में ही हो गया था ‘विवाह’

Aditi Bhatia Unknown Facts:HN/ 29 अक्टूबर 1999 के दिन मुंबई में जन्मीं अदिति भाटिया आज की तारीख में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सपनों के इसी शहर में ही अदिति की पढ़ाई-लिखाई भी पूरी हुई. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पढ़ाई-लिखाई के साथ ही वह अदाकारी की दुनिया में भी अपना दमखम दिखाने लगी थीं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको अदिति भाटिया की जिंदगी के चंद लम्हों से रूबरू करा रहे हैं.

पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज थीं अदिति
मुंबई में पढ़ी-लिखी अदिति ने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स से 12वीं की थी. वह पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज थीं. साथ ही, स्कूल में तो वह टॉपर स्टूडेंट थीं. अदिति को एक्टिंग का काफी शौक था, जिसके चलते वह पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी अपना जलवा दिखाने लगीं.

पांच साल की उम्र से करने लगीं एक्टिंग
बता दें कि अदिति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज पांच साल की उम्र में कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले छोटे पर्दे पर सीरियल ‘होम स्वीट होम’ में करिश्मा का किरदार निभाया था. इसके बाद वह 2008 के दौरान टीवी सीरियल ‘तुझ संग प्रीत लगाई साजना’ में नजर आईं. इस शो में उन्होंने तुलसी का किरदार निभाया था.

बड़े पर्दे पर बचपन में ही कर लिया था ‘विवाह’
अदिति ने बचपन में ही बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया था. उन्होंने शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म विवाह में अमृता राव के बचपन का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह फिल्म ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’, ‘द ट्रेन’, ‘चांस पे डांस’ और ‘सरगोशियां’ आदि में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं.

छोटे पर्दे पर बिखेर चुकीं ‘मोहब्बतें’
बड़े पर्दे पर बाल कलाकार के तौर पर कामयाबी हासिल करने के बाद अदिति भाटिया ने छोटे पर्दे पर वापसी की. उन्होंने साल 2015 के दौरान टीवी शो ‘टशन-ए-इश्क’ में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया. इस सीरियल में उन्होंने बबली तनेजा का किरदार निभाया. इसके बाद साल 2016 के दौरान वह टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से जुड़ गईं और रूही भल्ला बनकर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया. साल 2019 तक अदिति ने इसी शो में काम किया. एक्टिंग के अलावा अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »