Navratri 2023: देवी पूजा से जुड़ी 5 बड़ी बातें, जिनसे संकेत मिलता है गुडलक और बैडलक का

गुरुश्री पं. हरिओम बुटोलिया, तंत्र साधक कुंडली विशेषज्ञ, ज्योतिष समाधान केंद्र डिपो चौराहा ठेंगड़ी भवन भोपाल- 7987779054

सनातन परंपरा में में शक्ति की पूजा सभी दुख-दुर्भाग्य को दूर करके सुख-सौभाग्य दिलाने वाली मानी गई है. यही कारण कि लोग नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान से करते हुए पूरे 9 दिन तक व्रत रखते हैं. देवी पूजा के दौरान कई बार कुछेक ऐसी चीजें घट जाती हैं, जिससे आदमी का मन चिंता में पड़ जाता है. मसलन यदि पूजा में चढ़ाया जाने वाला नारियल खराब निकल जाए तो उसका क्या संकेत होता है? क्या ऐसा होने पर साधक की देवी पूजा अधूरी रह जाती है? आइए नवरात्रि के दौरान दिखने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

  1. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि देवी पूजा करते समय आपके द्वारा चढ़ाया जाने वाला नारियल फोड़ते वक्त खराब निकल जाए तो इससे बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं होती क्योंकि यह किसी अपशकुन का नहीं बल्कि जीवन से जुड़े किसी बड़े संंकट से उबरने का संकेत होता है, इसलिए कभी पूजा के नारियल के सूखा निकलने या फिर सड़ा निकलने पर घबराएं नहीं बल्कि देवी की कृपा पाने के लिए उनका आभार प्रकट करने के लिए बाद में एक अच्छा नारियल जरूर चढ़ाएं और प्रसाद स्वरूप अधिक से अधिक लोगों को बांटें.
  2. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि नवरात्रि के 9 दिनों में किसी भी दिन आपको सपने में देवी दुर्गा के दर्शन या फिर उनका पूजन आदि होता हुआ दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है. मान्यता है कि मां भगवती का सपने में दर्शन किसी जीवन में होने वाले किसी शुभ या मांगलिक कार्य का संकेत होता है. देवी पूजा से जुड़े ऐसे सपनों को बड़ी मुसीबतों के जल्द दूर होने का भी संकेत माना जाता है.
  3. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि नवरात्रि में बोए जाने वाले जौ अच्छी तरह से कलश या मिट्टी के पात्र में उगते हैं तो इसे देवी की कृपा माना जाता है. मान्यता है कि नवरात्रि में हरे-भरे जौ उगने को भविष्य में खुशहाली और समृद्धि का संकेत माना जाता है.
  4. यदि नवरात्रि के 9 दिन तक आपका दीपक बगेर बुझे लगातार जलता रहता है और आपकी साधना बगैर किसी बाधा के पूरी होती है तो यह आपके जीवन में सुख और सौभाग्य का संकेत है. यदि किसी कारण देवी पूजा के लिए जलाया गया दीपक बुझ जाए तो आपको माता से भूल-चूक के लिए माफी मांगते हुए दोबारा से दीपक जलाकर उनकी साधना जारी रखना चाहिए.
  5. नवरात्रि की पूजा के दौरान यदि साधक को किसी कार्य विशेष में सफलता या फिर कोई शुभ समाचार मिले तो इसका संकेत है कि उसकी देवी पूजा सफल हुई. इसी प्रकार घर के सुख-शांति और हंसी-खुशी का माहौल भी देवी के शुभाशीर्वाद का का प्रतीक होता है. हाईन्यूज़ !

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर

Read More »

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने

Read More »

दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3

Read More »

राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी

Read More »

होर्मुज में टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित

Read More »

क्या पहले से थी हमले की साजिश? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, सामने आई इनसाइड स्टोरी

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर कथित हमले के बाद को-पायलट हमाम अल-हमामी को लेकर कई नई जानकारियां सामने आई हैं. रिपोर्टों

Read More »

स्मित माछर पर हमले की जांच में बड़ा मोड़, पुराने वीडियो से अल-कायदा कनेक्शन के संकेत?

फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने वाले को-पायलट हिमामी अल हमामी उर्फ हिशाम को लेकर अब उसकी पुरानी गतिविधियों की

Read More »

जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में ED का शिकंजा, आजम खान के करीबियों से होगी पूछताछ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट तथा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन

Read More »

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »