Mumbai Crime: बीमारी का बहाना कर अस्पताल से ही रैकेट चला रहा था ड्रग कार्टेल का आरोपी ललित पाटील, चेन्नई से गिरफ्तार

Mumbai Crime:HN/ मुंबई पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद नामी ड्रग कार्टेल चलाने वाले फरार आरोपी ललित पाटील को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. पुणे के ससून अस्पताल से ड्रग तस्करी का आरोपी ललित पाटील 2 अक्टूबर से फरार चल रहा था, जिसके बाद अब ललित पाटील को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तमिलनाडु के चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है.

ड्रग कार्टेल चलाने का आरोपी ललित पाटील पिछले 9 महीने से अधिक समय से पुणे के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहा था. आरोप यह भी है कि ललित अस्पताल में इलाज कराने के दौरान अस्पताल से ड्रग रैकेट चला रहा था. ललित 2 अक्टूबर को इलाज कराने के दौरान ससून अस्पताल से भाग गया था, जिसके बाद बाद हड़कंप मच गया था. ससून अस्पताल प्रशासन पर आरोपी ललित को बचाने के गंभीर आरोप लग रहे थे.

विपक्ष ने लगाया था ये आरोप

ललित पाटिल पर पुणे के ससून अस्पताल से भागने के बाद कई राजनीतिक आरोप लगे थे. विपक्ष ने आरोप लगाया कि राजनीतिक नेताओं ने उन्हें अस्पताल से भागने में मदद की. ऐसे में ससून अस्पताल प्रशासन भी सकते में आ गया इसलिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी. पंद्रह दिनों तक फरार चल रहे ललित को आखिरकार पुलिस ने तमिलनाडु के चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया. इन सभी घटनाक्रमों के दौरान, पुणे पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों भूषण पाटिल और ललित पाटिल के भाई अभिषेक बालकवड़े को गिरफ्तार किया. इन दोनों को कोर्ट की ओर से  20 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2020 के ड्रग्स रैकेट से जुड़ा हुआ है, जब साल 2020 में पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ था तब से ललित पाटील जेल में था. न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान पिछले महीने ललित पाटील का ससून अस्पताल में इलाज चल रहा था जब वो मौका देखकर फ़रार हो गया. इसी महीने मुंबई पुलिस ने नासिक की एक फैक्ट्री में रेड कर ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया. यह फैक्ट्री ललित पाटील के भाई भूषण पाटील की बताई जाती है. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »