Assembly Election 2023: ‘आधे विधायक छोड़कर चले गये होते अगर …’, पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर क्या कह गए अशोक गहलोत

Assembly Election 2023:HN/ चुनाव आयोग के चुनावों की घोषणा करने के बाद से ही राज्य के सीएम अशोक गहलोत के सुर बदले हुए हैं. वह आक्रामक हो गए हैं, मंगलवार (17 अक्टूबर 2023) को उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर उनकी सरकार गिराने में साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, अगर मेरे पास लोगों का समर्थन नहीं होता तो मेरे आधे विधायक मुझे छोड़कर चले गये होते.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, राजस्थान सियासी चर्चा का हिस्सा इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि अमित शाह, गजेंद्र शेखावत ने हमारी सरकार गिराने की बहुत कोशिश की. हो सकता है उनको पीएम मोदी का आशीर्वाद मिल रखा हो. उन्होंने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में सरकार गिराने के बाद यहां भी सरकार गिराने के प्रयास किया लेकिन लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ था.

विधायकों का टिकट काटने को लेकर क्या बोले गहलोत?
सीएम अशोक गहलोत ने कहा, टिकट देते समय उम्मीदवार के जीतने का माद्दा भी देखा जाएगा. हालांकि उन्होंने कहा, स्थानीय स्तर पर जनता के काम तो मौजूदा विधायकों के जरिए ही हुए हैं तो उन्हें कैसे टिकट से इनकार किया जा सकता है? मंगलवार को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में बैठक हुई जबकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार (18 अक्टूबर 2023) को होनी प्रस्तावित है.

उन्होंने कहा कि विधायकों की मांग पर ही महंगाई राहत शिविर व कॉलेज खोले गए हैं तथा सड़कें बनवाई गई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की मांग पर ही तहसीलें और नगरपालिकाएं गठित की गई हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़ाव विधायक का ही होता है. गहलोत ने कहा कि राज्य के कांग्रेस विधायकों के भ्रष्ट होने की अफवाहें बीजेपी और आरएसएस ने फैलाई हैं. उन्होंने कहा, अगर लोकतंत्र बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता में लाना पड़ेगा. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »