500 में सिलेंडर, पुरानी पेंशन…मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एक साथ लगाई12 गारंटियों की झड़ी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने गारंटियों की झड़ी लगा दी है. रविवार को कांग्रेस की ओर से एमपी के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब गारंटियों की सूची भी सामने आ गई है. अभी तक के चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेताओं की ओर से 5-6 गारंटियों को जिक्र किया जा रहा था, लेकिन पार्टी ने अब राज्य के लिए 12 गारंटियों का ऐलान कर दिया है.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर जारी 12 गारंटियों की सूची में किसानों का कर्ज माफ, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ के साथ-साथ पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण, स्कूली छात्रों को हर महीने 500 से 1500 रुपए तक की छात्रवृत्ति देने समेत कई वादे किए गए हैं. इसके साथ-साथ जातिगत जनगणना कराने के वादे को भी गारंटियों में शामिल किया है.

कांग्रेस पार्टी की गारंटियों में क्या-क्या?

  1. किसानों का कर्ज माफ
  2. 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ
  3. पुरानी पेंशन स्कीम बहाल
  4. 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  5. महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
  6. 5 हॉर्स पावर का सिंचाई बिल मुफ्त
  7. पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण
  8. जातिगत जनगणना
  9. 50 फीसदी से अधिक आदिवासी आबादी क्षेत्र में 6वीं अनुसूची
  10. एसटी-एससी वर्ग के खाली पद भरे जाएंगे
  11. पीएम आवास योजना में गांवों को शहरी इलाकों जितनी रकम
  12. स्कूली छात्रों को हर महीने 500 से 1500 रुपए की छात्रवृत्ति

दरअसल, मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत में कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी थी. हालांकि, बीच में कुछ और गारंटियों को बढ़ाने पर चर्चा हुई थी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने 11 गारंटियों का जिक्र किया था, लेकिन अब पार्टी ने आधिकारिक तौर पर 12 गारंटियों की झड़ी लगा दी है. अब देखना होगा की इन 12 गारंटियों से कांग्रेस पार्टी को कितना फायदा होता है.

12 गारंटियों में कई कॉमन, कई नई

कांग्रेस ने अपनी 12 गारंटियों में जातिगत जनगणना को साथ रखा है. मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है. कांग्रेस का कहना है कि जीत मिलने कुछ ही दिनों के भीतर इन गारंटियों को अमल में ला दिया जाएगा. कांग्रेस पार्टी की 12 गारंटियों में कई कॉमन वादे भी हैं जैसे की किसानों का कर्ज माफ. एमपी में पिछली बार हुए चुनाव में भी पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा की थी. हालांकि, पुरानी पेंशन बहाली और जातिगत जनगणना को कांग्रेस ने इस चुनाव में मुद्दा बनाया है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »