Libya Storm: लीबिया में समुद्री तूफान डैनियल ने मचाई भारी तबाही, तटीय शहर में बाढ़, 2000 से ज्यादा की मौतों की आशंका

Storm Daniel Hits Libya:HN/ भूमध्यसागर में उठे तूफान डैनियल के चलते आई बाढ़ ने लीबिया में जमकर तबाही मचाई है. देश के पूर्वी तट पर बसे शहर डर्ना में 2000 लोगों के मारे जाने की आशंका है. समाचार एजेंसी एपी ने पूर्वी लीबिया में गठित सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा हमद के हवा से ये जानकारी दी है.

सोमवार को अल-मसर टेलीविजन स्टेशन के साथ फोन पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ओसामा हमद ने कहा कि पूर्वी शहर डर्ना मेंले 2,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि हजारों अन्य लापता बताए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ ने डर्ना में पूरे इलाके को बहा दिया है. सरकार ने डर्ना को आपदा क्षेत्र घोषित किया है.

इसके पहले पूर्वी लीबिया सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ओथमान अब्दुलजलील ने सोमवार को सऊदी के सैटेलाइट चैनल अल-अरबिया से एक फोन इंटरव्यू में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की थी. अब्दुलजलील ने कहा कि इसमें डर्ना शहर शामिल नहीं है, क्योंकि दोपहर तक वहां स्थिति स्पष्ट नहीं थी.

दो बांध टूटने से शहर में घुसी तबाही

अल जजीरा ने डर्ना के स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया है कि शहर में मौजूद दो बांध टूट गए हैं. डर्ना शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है. कुछ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि बांध टूटने से 330 लाख क्यूबिक मीटर पानी शहर के अंदर घुस गया, जिसने तबाही मचा दी. 

सोशल मीडिया पर डर्ना में तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर फुटेज में दिखाया गया है कि लोग अपने वाहनों की छतों पर फंसे हुए हैं. तूफान डैनियल ने रविवार और सोमवार को बेनगाजी, सुसा, बायदा, अल-मर्ज और डर्ना शहरों में असर दिखाया है.

डर्ना में तबाही का मंजर

तूफान डैनियल ने रविवार और सोमवार को बेनगाजी, सुसा, बायदा, अल-मर्ज और डर्ना शहरों में असर दिखाया है. डर्ना के अलावा पूर्वी शहर बायदा में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है. उत्तरी पूर्वी लीबिया के शहर सुसा में 7 लागों की मौत हुई है. शहाट्ट और उमर अल-मोख्तार शहरों में सात अन्य लोगों के मारे जाने की खबर है. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »