MP Election 2023: BJP ने अपने सबसे धनवान विधायक को एक बार फिर दिया टिकट, नाराज पूर्व मंत्री का नाम भी लिस्ट में

MP BJP Candidate List 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) के लिए बीजेपी (BJP) ने सोमवार (9 अक्टूबर) को अपने कैंडिडेट की चौथी सूची जारी कर दी है. 57 उम्मीदवारों की इस सूची में जबलपुर संभाग की सात सीटों पर पार्टी ने पुराने नामों को ही तबज्जो दी है. इस लिस्ट में बालाघाट जिले की परसवाड़ा सीट से विधायक और शिवराज सरकार में आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे और जबलपुर जिले की पाटन सीट से एमएलए एवं पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को फिर मौका दिया गया है. प्रदेश के सबसे धनवान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है.

जबलपुर संभाग से घोषित बीजेपी के सात उम्मीदवारों में सबसे उम्रदराज अजय विश्नोई (71 के साल) हैं जबकि राम किशोर कांवरे (42 साल) सबसे यंग हैं. सभी घोषित उम्मीदवार दो या उससे अधिक बार के विधायक हैं. जबलपुर कैंट विधानसभा सीट से अशोक रोहाणी, जबलपुर पनागर विधानसभा सीट से सुशील तिवारी इंदू, कटनी-मुड़वारा सीट से संदीप जायसवाल और सिवनी विधानसभा सीट से दिनेश राय मुनमुन को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है. सभी सात उम्मीदवार ग्रेजुएट या इससे अधिक शिक्षित हैं.

बीजेपी ने अजय विश्नोई को क्यों दिया टिकट?
इस सूची में अजय विश्नोई का नाम दो वजहों से चर्चा में है. विश्नोई 70 साल से ऊपर के क्राइटेरिया में आते है. वहीं, इस पंच वर्षीय कार्यकाल में वे लगातार मुखर होकर शिवराज सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे है. एक बार तो उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को सिर्फ मालवा का ही सीएम बता दिया था. माना जा रहा था कि अजय विश्नोई की टिकट इस बार काट सकती थी लेकिन जीतने वाले उम्मीदवारों के सर्वे में उनका नाम काफी ऊपर था. इसी वजह से पार्टी ने इमरजेंसी में जेल जा चुके अपने सीनियर लीडर अजय विश्नोई को एक बार फिर मौका दिया है.

ज्योति दीक्षित के पार्टी छोड़ने की वजह
इसी तरह कटनी-मुड़वारा सीट से उम्मीदवार बनाये गए विधायक संदीप जायसवाल के विरोध की खबरें आ रही हैं. कटनी में बीजेपी महापौर पद की उम्मीदवार रहीं ज्योति विनय दीक्षित ने संदीप जायसवाल को टिकट मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों को छोड़ दिया है. ज्योति दीक्षित महापौर का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी से हार गई थी. उनके साथ कई समर्थक कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दिया है.

संजय पाठक के पास 226 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति 
अब बात प्रदेश के सबसे धनवान विधायक की करते हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी संजय पाठक कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अभी बीजेपी विधायक हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में संजय पाठक ने अपनी संपत्ति 226 करोड़ रुपये से अधिक की बताई थी. संजय पाठक की कटनी सहित कई जिलों में आयरन ओर और मार्बल की खदानें हैं. उनके पिता सत्येंद्र पाठक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में खनिज मंत्री रहे हैं. संजय पाठक भी पहले कांग्रेस की टिकिट पर विधायक चुने जा चुके हैं. शिवराज सिंह चौहान के पिछले कार्यकाल में संजय पाठक मंत्री भी रहे हैं. हाईन्यूज़ !

 

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »