Rajasthan Elections: जेपी नड्डा के करीबी विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान की 17 विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिए बनाएंगे रणनीति

Rajasthan Assembly Elections:HN/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सबसे करीबी माने जाने वाले विधायक त्रिलोक जम्वाल को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है. संगठन के कार्यों में लंबा अनुभव रखने वाले बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल अब राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. राजस्थान की 17 विधानसभा सीटों पर उन्हें चुनावी रणनीतिकार बनाया गया है.

यह पहली बार नहीं है, जब तक त्रिलोक जम्वाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है. इससे पहले जम्वाल पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में अपना चुनावी कौशल दिखा चुके हैं. तत्कालीन जयराम सरकार में वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राजनीतिक सलाहकार भी रहे और हिमाचल बीजेपी में भी वे प्रदेश सचिव, महामंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी जैसे पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. त्रिलोक जम्वाल हिमाचल प्रदेश में हुई प्रधानमंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं की रैलियां का आयोजन भी सफलतापूर्वक कर चुके हैं. यही वजह है कि अपने सबसे करीबी त्रिलोक जम्वाल को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजस्थान में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.

त्रिलोक जम्वाल को बड़ी जिम्मेदारी क्यों?

त्रिलोक जम्वाल राजस्थान की 17 विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणनीति तैयार करेंगे. इसके अलावा इन विधानसभा सीटों में टिकट आवंटन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. त्रिलोक जम्वाल का संगठनात्मक कार्यों में लंबा अनुभव है. लिहाजा, पार्टी उनके इस अनुभव का फायदा उठाना चाह रही है. यही वजह है कि उन्हें राजस्थान जैसे अहम राज्य में बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है.

इसी सीट से विधायक बनते रहे JP नड्डा 

त्रिलोक जम्वाल छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे हैं. 48 वर्षीय त्रिलोक जम्वाल बिलासपुर सदर की जिस सीट से पहली बार विधायक बने हैं, उसी सीट पर राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचते रहे. बिलासपुर नड्डा का गृह जिला भी है. नड्डा यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं. इसके बाद साल 2012 में जेपी नड्डा राज्यसभा के लिए चुने गए थे. जानकारी के मुताबिक, आने वाले वक्त में हिमाचल भाजपा के कई बड़े नेताओं को प्रचार-प्रसार के साथ अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जायेंगी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर स्टार कैंपेनर राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतारे जा सकते हैं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »