Rajasthan Election 2023: राजस्थान में फिर से बनेगी कांग्रेस सरकार, दिव्या मदेरणा बोलीं- ‘भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे देश में दिख रहा है’

Rajasthan Election 2023:HN/ राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की आज चुनाव आयोग एलान करेगा. इस सब के बीच राजस्थान कांग्रेस की पायर ब्रांड नेता दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि, बीजेपी चाहे जितना प्रयास कर ले, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी.  दिव्या मदेरणा ने आगे कहा कि, राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे देश और राजस्थान में देखने को मिलेगा.

जबकि, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने एबीपी न्यूज से कहा कि, इस बार पुरानी परम्परा टूटेगी और राजस्थान में इसबार न बीजेपी न कांग्रेस बल्कि तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी. बीजेपी-कांग्रेस से अलग पार्टियों के गठबंधन की सरकार बनेगी. वहीं राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है कि, पीएम मोदी अब तक कई बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं. पीएम ने विशेष रूप से उदयपुर में कहा था कि, उनका इरादा राजस्थान सरकार की योजनाओं को जारी रखने का है, जिसका मतलब है कि पीएम ने हार स्वीकार कर ली है.

सीएम अशोक गहलोत भी कर चुके हैं दावा
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने का दावा कर चुके हैं. उनका मानना है कि उनकी सरकार द्वारा चलाई गईं कई योजनाओं जैसे स्वास्थ्य में 25 लाख तक का फ्री इलाज, पुरानी पेंशन योजना के लाभ से जनता में उनकी सरकार के लिए पॉजिटिव माहौल है और इसी के दम पर वे दावा कर रहे हैं कि इस बार जनता उनकी सरकार को फिर से सेवा करने का मौका देगी. बता दें कि राजस्थान में हर बार सत्ता परिवर्तन का रिवाज है. यहां एक बार कांग्रेस तो एक बार बीजेपी को मौका मिलता है. हालांकि इस बार सचिन पायलट से लेकर कई नेता ये दावा कर चुके हैं कि राजस्थान में इस बार रिवाज बदलेगा और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »