दिल्ली में DTC बस हड़ताल जारी, चौथे दिन भी थमे पहिए; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में डीटीसी बस चालकों की हड़ताल गुरुवार (17 सितंबर) को तीसरे दिन भी जारी रही. दैनिक वेतन बढ़ाने, चिकित्सा सुविधाएं देने और ओवरटाइम का भुगतान करने समेत कई मांगों को लेकर चालक काम पर नहीं लौटे. हड़ताल की वजह से सड़कों पर बसों की संख्या कम रही और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने चालकों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है. हालांकि, प्रदर्शन कर रहे चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक ठोस समाधान नहीं निकलता, उनकी शांतिपूर्ण हड़ताल जारी रहेगी.

रानी खेड़ा, राजघाट, नेहरू प्लेस, बुराड़ी, वजीरपुर, घुमनहेड़ा, सरिता विहार समेत दिल्ली के कई बस डिपो के चालक तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे. प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है.

धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रहलाद जोशी से भी नाराज CJP! कर दिया बड़ा दावा

प्रदर्शन कर रहे चालक सोनू बेनीवाल ने कहा, “सरकार को ऐसा समाधान निकालना चाहिए ताकि हमें निजी ठेकेदारों से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े. हमारी शांतिपूर्ण हड़ताल जारी रहेगी, क्योंकि परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बातचीत जारी है.”

862 रुपये रोजाना वेतन का मुद्दा

चालकों और परिचालकों के मुताबिक, वे 862 रुपये प्रतिदिन के वेतन पर डीटीसी बसें चला रहे हैं. उनका कहना है कि काम की जिम्मेदारियों और घंटों के हिसाब से दैनिक वेतन बढ़ाया जाना चाहिए. इसके साथ ही चालक चिकित्सा सुविधाएं और अतिरिक्त काम के घंटों के लिए ओवरटाइम भुगतान की भी मांग कर रहे हैं.

डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के अध्यक्ष ललित चौधरी ने कहा, ‘‘हम चालकों की मांगों का समर्थन करते हैं. अभी तक सरकार के किसी प्रतिनिधि ने हमसे संपर्क नहीं किया है. हमारी हड़ताल शांतिपूर्ण है और हमने बसें नहीं चलाने का फैसला किया है.’’

बसों की कमी से यात्रियों की परेशानी

हड़ताल के कारण दिल्ली की सड़कों पर बसों की उपलब्धता प्रभावित हुई है. यात्रियों ने सोशल मीडिया मंचों पर बताया कि कई बस स्टॉप पर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा. बुधवार को भी लोगों ने कम बसें चलने की शिकायत की थी. इसका असर रोजाना बस से ऑफिस, कॉलेज और दूसरे जरूरी कामों के लिए सफर करने वाले लोगों पर पड़ा.

कई अभिभावकों ने विद्यालयों के लिए बस सेवा नहीं मिलने की भी शिकायत की. सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को भेजे संदेश में कहा कि कुछ क्षेत्रों में जारी हड़ताल के कारण विद्यालयों की बसों के संचालन की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.

विद्यालय ने वापसी के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की है और अभिभावकों से बस सेवा नियमित होने तक बस की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित ‘बस दीदी’ के संपर्क में रहने को कहा है.

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी सलाह

दिल्ली एयरपोर्ट ने हड़ताल के कारण यात्रियों को यात्रा की योजना में बदलाव करने की सलाह दी है. दिल्ली एयरपोर्ट ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “डीटीसी बस हड़ताल जारी रहने के कारण दिल्ली हवाईअड्डे तक आने-जाने वाली बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. टर्मिनल के बीच आवागमन वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से जारी रहने की उम्मीद है.”

परिवहन मंत्री ने की हड़ताल खत्म करने की अपील

एक दिन पहले परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने वाले निजी रियायतधारकों को चालकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया था. उन्होंने चालकों से हड़ताल वापस लेने की अपील भी की और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया.

दिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार, बादल छाए रहेंगे; जानें मौसम का हाल

वर्तमान में दिल्ली में करीब 6,500 डीटीसी बसें हैं और इनमें हर दिन लगभग 60 लाख यात्री सफर करते हैं. ऐसे में बस चालकों की हड़ताल लंबी खिंचने पर यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस समाधान नहीं निकलता, उनकी शांतिपूर्ण हड़ताल जारी रहेगी. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »

दिल्ली में DTC बस हड़ताल जारी, चौथे दिन भी थमे पहिए; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में डीटीसी बस चालकों की हड़ताल गुरुवार (17 सितंबर) को तीसरे दिन भी जारी रही. दैनिक वेतन बढ़ाने, चिकित्सा सुविधाएं देने और ओवरटाइम का

Read More »

अमेरिका जाएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री, ट्रंप ने दिया वीजा!

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश लंबे समय से समझौता करना चाह रहे हैं. अब

Read More »

अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश, खेत में गिरते ही मचा हड़कंप

अमेरिका के मिशिगन में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गुरुवार को ग्रामीण इलाके में हुआ.

Read More »

यूट्यूबर वैष्णवी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पति की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

तेलंगाना के निजामाबाद में गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान चिथारी हरिबाबू के रूप में हुई है.

Read More »

iPhone 18 Pro का जबरदस्त क्रेज, दिल्ली-मुंबई में रात से लगी कतारें; स्टोर्स पर दिखा त्योहार जैसा माहौल

आईफोन की दीवानगी भारत समेत पूरी दुनिया में कोई नई बात नहीं है. एक बार फिर वही तस्वीर देखने को मिल रही है जो नए

Read More »

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »