अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश, खेत में गिरते ही मचा हड़कंप

अमेरिका के मिशिगन में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गुरुवार को ग्रामीण इलाके में हुआ. सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, दुर्घटना से पहले पायलट ने विमान से सुरक्षित इजेक्ट कर लिया. पायलट को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है.

ट्रेनिंग अभ्यास में शामिल था विमान

149वें फाइटर विंग के पब्लिक अफेयर्स विशेषज्ञ सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने बताया कि F-16 विमान मिशिगन के एल्पेना में स्थित नेशनल गार्ड बेस पर प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहा था. यह इलाका डेट्रॉयट से करीब 190 मील यानी लगभग 305 किलोमीटर उत्तर में है.

गुटिरेज ने पायलट की पहचान और उसे आई किसी चोट के बारे में जानकारी देने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि सैन्य नीति के तहत इन जानकारियों को जारी नहीं किया जा सकता.

ग्रामीण इलाके में तेज धमाके की आवाज

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनने की जानकारी दी. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया.

स्थानीय निवासी वेंडी सोबेक ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने अपने ग्रामीण घर से कुछ ही दूरी पर “बहुत तेज धमाके” की आवाज सुनी.

सड़क किनारे समझा कार हादसा

वेंडी सोबेक ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि उनके घर के बाहर सड़क पर कोई कार दुर्घटना हुई है. उन्होंने कहा, “हमें लगा कि हमारे घर के बाहर कार हादसा हुआ है. हमने काले धुएं का बड़ा गुबार देखा. हमें समझ नहीं आया कि यह क्या था, इसलिए मेरे पति अपने पिकअप ट्रक से वहां गए और उन्होंने देखा कि क्या हुआ है.”

सोबेक के मुताबिक, घटनास्थल पर खेत में विमान का मलबा दिखाई दे रहा था. उन्होंने कहा, आप खेत में विमान का मलबा देख सकते थे. लगातार धमाके हो रहे थे.

हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. सैन्य अधिकारियों ने पायलट की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े अन्य विवरणों पर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है.

टेक्सास मिलिट्री डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच चल रही है. एयरफोर्स के अनुसार, F-16 फाइटिंग फाल्कन एक कॉम्पैक्ट, मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट है जो बहुत आसानी से मुड़ने और पैंतरेबाजी करने में सक्षम है और इसने हवा से हवा में लड़ाई और हवा से जमीन पर हमले में खुद को साबित किया है। हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »

दिल्ली में DTC बस हड़ताल जारी, चौथे दिन भी थमे पहिए; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में डीटीसी बस चालकों की हड़ताल गुरुवार (17 सितंबर) को तीसरे दिन भी जारी रही. दैनिक वेतन बढ़ाने, चिकित्सा सुविधाएं देने और ओवरटाइम का

Read More »

अमेरिका जाएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री, ट्रंप ने दिया वीजा!

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश लंबे समय से समझौता करना चाह रहे हैं. अब

Read More »

अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश, खेत में गिरते ही मचा हड़कंप

अमेरिका के मिशिगन में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गुरुवार को ग्रामीण इलाके में हुआ.

Read More »

यूट्यूबर वैष्णवी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पति की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

तेलंगाना के निजामाबाद में गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान चिथारी हरिबाबू के रूप में हुई है.

Read More »

iPhone 18 Pro का जबरदस्त क्रेज, दिल्ली-मुंबई में रात से लगी कतारें; स्टोर्स पर दिखा त्योहार जैसा माहौल

आईफोन की दीवानगी भारत समेत पूरी दुनिया में कोई नई बात नहीं है. एक बार फिर वही तस्वीर देखने को मिल रही है जो नए

Read More »

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »