तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. क्या अब वैभव को तीसरे टी20 में खिलाया जाएगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार, 17 सितंबर को होगा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने जानिए क्या कुछ कहा.

वैभव सूर्यवंशी इस समय टीम इंडिया के सबसे चर्चित नामों में से एक हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस स्टेडियम आ रहे हैं. दिल्ली में भी कई फैंस इसी उम्मीद से आए, हालांकि उन्हें निराशा हाथ लगी क्योंकि 15 वर्षीय ये विस्फोटक बल्लेबाज दोनों टी20 में नहीं खेला. वैभव इससे पिछली टी20 सीरीज (जिम्बाब्वे के खिलाफ) के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर थे, बावजूद उन्हें ड्राप किया गया. अब जब भारत सीरीज जीत चुका है, फैंस को उम्मीद है कि वह तीसरे टी20 में खेल सकते हैं.

श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं? ये सवाल श्रेयस अय्यर से डायरेक्ट नहीं पूछा गया. उनसे पूछा गया कि सीरीज जीतने के बाद क्या आखिरी टी20 में बदलाव करेंगे? इस पर अय्यर ने कहा कि जो खिलाड़ी अभी तक नहीं खेल पाए उन्हें हम आजमाना चाहेंगे. ये कॉम्बिनेशन में बदलाव का अच्छा मौका है. उनका मानना है कि इससे उनका अभ्यास भी हो जाएगा.

अय्यर ने कहा, “सभी प्लेयर को लेकर हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट और परिस्थिति के आदि हो जाएं और अभ्यास भी कर लें. जो खिलाड़ी बाहर बैठे रहे, उन्हें खिलाने और कॉम्बिनेशन में बदलाव करने का अच्छा मौका है.”

कौन होगा प्लेइंग 11 से बाहर?

अगर वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20 में खिलाया जाता है तो संजू सैमसन को ड्राप किया जा सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी. जसप्रीत बुमराह को भी तीसरे टी20 में आराम दिया जा सकता है.

भारतीय स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »