MP Elections 2023: एमपी में कांग्रेस को लगा झटका! बड़वाह विधायक ने थामा BJP का दामन, बोले, ‘मैं तो डेढ़-दो साल से बीजेपी के लिए…’

MP Elections 2023 News:HN/ मध्य प्रदेश की राजनीति में दल बदल का दौर जारी है. हालांकि बीजेपी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की दो सूची के बाद ज्यादा नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा है और बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की, लेकिन अब दल बदल की राजनीति में बीजेपी भी कांग्रेस पर पलटवार कर रही है. आज ही बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है.

इन्होंने दिलाई सदस्यता

खरगोन की बड़वाह सीट से विधायक सचिन बिरला ने राजधानी भोपाल पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है. बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले डेढ़ दो साल से बीजेपी के लिए ही काम कर रहा था. आज विधिवत सदस्यता ली है.

वह अक्टूबर 2021 में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने विधायिका की सदस्यता नहीं छोड़ी. कांग्रेस ने भी उन्हें निष्कासित नहीं किया था. प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में बिरला ने गुर्जर मतदाताओं और अन्य पिछड़ा वर्ग के समर्थन के कारण बड़वाह सीट जीती थी.

बता दें कि विधानसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने से पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी दो सूची जारी कर चुकी है. इन दोनों ही सूची में 39-39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. बीजेपी की तीसरी सूची का इंतजार है, तो इधर कांग्रेस ने अब तक एक भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, एक दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विधानसभा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन भी हुआ है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »