ट्रंप की ‘इकोनॉमिक D-Day’ धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- दबाव में नहीं आएंगे

अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्थिक मोर्चे पर ईरान की कमर तोड़ने का ऐलान किया है. साथ ही तेहरान का साथ देने वाले देशों को भी अल्टीमेटम दिया है. ट्रंप के ऐलान पर ईरान ने कहा कि  वो दबाव में नहीं आने वाले हैं.

समाचार एजेंसी तस्नीम ने इन कदमों को वॉशिंगटन के नाकाम अधिकतम दबाव अभियान का ही एक हिस्सा बताया. ट्रंप की बातों को बड़ी-बड़ी और बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बातें बताते हुए तस्नीम ने कहा कि पहले लगाए गए प्रतिबंध ईरान का व्यवहार बदलने में नाकाम रहे हैं, और देश ने विदेशी व्यापार और वित्तीय पाबंदियों से बचने के तरीके काफी पहले ही सीख लिए हैं.

‘प्रोपेगैंडा का हिस्सा’

वहीं, फार्स समाचार एजेंसी ने ट्रंप के दावों को भ्रमपूर्ण बताते हुए उन्हें बार-बार किए जाने वाले प्रोपेगैंडा का हिस्सा करार दिया. फार्स ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के जल्द पतन और सैन्य तबाही के दावे बार-बार किए हैं, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है. एजेंसी ने यह भी कहा कि ये दावे असलियत दिखाने के बजाय मुख्य रूप से मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा हैं.

ट्रंप ने क्या कहा था?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, ”मैंने ईरान को समझौते का जितना बेहतरीन मौका दिया, उतना किसी ने नहीं दिया. लेकिन अफसोस की बात है कि वे इस मौके का फायदा नहीं उठा सके. इसलिए आज मैं ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त और बड़ी आर्थिक कार्रवाई का ऐलान कर रहा हूं. यह एक अभूतपूर्व स्तर की आर्थिक जंग और उनका बहिष्कार होगा. उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना तबाह हो गई है, सैन्य हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियां मलबे में बदल चुकी हैं, उनकी करेंसी (पैसा) बेकार हो गई है और उनका देश बेहद नाजुक स्थिति में है.”

उन्होंने कहा कि आज मैं यह भी ऐलान कर रहा हूं कि अगर कोई भी देश अपने बैंकों, कारोबारों, एयरपोर्टों या सरकारी संस्थाओं के जरिए ईरान को किसी भी तरह की मदद देगा, तो उसे भी इसके भारी आर्थिक नतीजे भुगतने होंगे. तेल की तस्करी, पैसों का लेनदेन, फर्जी कंपनियां और जहाजों का अवैध पंजीकरण जैसी गतिविधियां तुरंत रुकनी चाहिए. जो भी ऐसा कर रहे हैं, वे समझ जाएं. यह आर्थिक मोर्चे पर एक निर्णायक दिन (D-Day) होगा, और हमें ईरान से पैदा हुए खतरे को अलग-थलग करने और उसे हराने के लिए अपने सभी सहयोगियों की जरूरत है कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खड़े हों.

उन्होंने कहा कि हमारे इस ऐतिहासिक कदम से वे पूरी तरह पंगु हो जाएंगे, जिससे वे दुनिया भर में आतंकवाद नहीं फैला पाएंगे. ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा. इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए आप सभी का शुक्रिया.

ईरान-यूएई के बीच जंग

अमेरिका के साथ लड़ते हुए ईरान ने कई पड़ोसी देशों पर हमला बोला है. यूएई पर ईरान ने बहुत हमला किया है. इसके बाद यूएई भी ईरान से बदला लेने वाला है. ईरान ने हाल ही में यूएई पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे थे. इस जंग में ईरान ने अब तक यूएई पर 530 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें, 26 क्रूज मिसाइलें और 2,200 से अधिक घातक ड्रोन दागे थे. इसके जवाब में अब यूएई ने ईरान के सामने ब्लैक मार्केट का रास्ता बंद कर दिया है. दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर का व्यापार भी होता है. जिसे मिसाइल कांड के बाद यूएई ने पूरी तरह से बंद कर दिया है. हाईन्यूज़ !

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »