मुंबई के साथ्ये कॉलेज के बाहर महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) और BJP से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली. इस झड़प के बाद अब राज ठाकरे के बेटे और MNVS के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने ABVP को चेतावनी दी है.
अमित ठाकरे ने कहा है कि अगर कोई लड़कियों को छेड़ेगा तो उसे जरूर पीटेंगे. उन्होंने MNS और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बीच मीडिया से बातचीत में यह बाते कहीं हैं.
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
लड़कियों का हाथ पकड़ेंगे तो पीटेंगे
गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित ठाकरे ने कहा, “अगर आप लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करोगे, उनका हाथ पकड़ोगे, तो हम जरूर पीटेंगे. ABVP के कार्यकर्ता लड़कियों का हाथ पकड़कर खींच रहे थे इसीलिए उन्हें पीटा था. हमसे उलझने की कोशिश मत करो.” दरअसल, MNVS और ABVP दोनों कॉलेज के बाहर मेंबरशिप ड्राइव (सदस्यता अभियान) चला रहे थे तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच हिंसक झड़प हो गई.
इसपर राज ठाकरे के बेटे ने कहा, “जब से मैं अध्यक्ष बना हूं, तब से ऐसी घटनाएं हो रही हैं. छात्रों का भी ABVP पर कोई खास फोकस नहीं रहता है इसलिए, जब भी MNVS मेंबरशिप ड्राइव शुरू करती है, तो ABVP हमारे ठीक बगल में स्टॉल लगा लेते हैं और स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.”
ABVP पर लगाया नियमों की अनदेखी का आरोप
उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज के नियमों के कारण हमने परिसर के अंदर या गेट पर स्टॉल नहीं लगाया था. इसके बावजूद ABVP के नियमों के खिलाफ गेट पर स्टॉल लगाया था. अमित ठाकर ने आगे कहा, “हमें पता चला कि ABVP के कार्यकर्ता लड़कियों का हाथ पकड़कर खींच रहे थे. ऐसे में अगर आप लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करेंगे तो हम पीटेंगे.”
ठाकरे ने आगे कहा, “ABVP सत्ताधारी पार्टी बीजेपी से जुड़ी है और वो छात्रों के लिए अच्छा काम कर सकते हैं, लेकिन वो गलत हथकंडे अपनाते हैं. अब अगर लड़कियों का हाथ पकड़ोगो तो पिटेंगे ही.” अमित ठाकरे ने दावा किया कि छात्रों के बीच ABVP की साख खत्म हो चुकी है और वो छात्रों के मुद्दों की बजाय झगड़े करने में व्यस्त है.हाईन्यूज़ !














