NEET की तैयारी के बीच छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा’

‘सॉरी आई और आप्पा… जरूर अगले जन्म में आपके लिए डॉक्टर बनूंगा… अपना ख्याल रखना और खुश रहना…’ ये शब्द उस चिट्ठी के हैं, जिसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर तालुका में 19 वर्षीय छात्र सूरज सुभाष शिंदे ने कथित तौर पर अपनी मौत से पहले लिखा था. इस दर्दनाक घटना से खंडाला-भवरबेंद गांव में शोक का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, सूरज NEET की तैयारी कर रहा था और घर की ऊपरी मंजिल स्थित कमरे में नियमित रूप से पढ़ाई करता था. बताया जा रहा है कि घटना के समय गांव में सप्ताह का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी वजह से परिवार के सभी सदस्य कुछ समय के लिए घर से बाहर गए हुए थे.

तलाश पर ऊपरी मंजिल में फंदे से लटका हुआ मिला छात्र

दोपहर में जब परिवार के लोग वापस घर लौटे तो सूरज का फोन बंद मिला. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और घर की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे. वहां सूरज को फंदे से लटका हुआ पाया गया. परिजन उसे तुरंत वैजापुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद वैजापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस थाने में फिलहाल आकस्मिक मृत्यु के तौर पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छात्र की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले सूरज की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. माता-पिता से माफी मांगती चिट्ठी और महज 19 साल की उम्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में ढाल दिया है. हाईन्यूज़ !

 

Leave a Comment

NEET की तैयारी के बीच छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा’

‘सॉरी आई और आप्पा… जरूर अगले जन्म में आपके लिए डॉक्टर बनूंगा… अपना ख्याल रखना और खुश रहना…’ ये शब्द उस चिट्ठी के हैं, जिसे

Read More »

अमित ठाकरे की ABVP को दो टूक चेतावनी, बोले- लड़कियों से बदसलूकी की तो खैर नहीं

मुंबई के साथ्ये कॉलेज के बाहर महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) और BJP से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक

Read More »

J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, आज होगी लद्दाख में हाई लेवल मीटिंग

J&K को भारत का अहम हिस्सा बताने वाले बयान से पाकिस्तान को चुभने वाली बात कहने के बाद, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर गुरुवार

Read More »

ट्रंप की ‘इकोनॉमिक D-Day’ धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- दबाव में नहीं आएंगे

अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्थिक मोर्चे पर ईरान की कमर तोड़ने का ऐलान किया है. साथ ही तेहरान का साथ

Read More »

पाकिस्तान में TikToker शम्सो बीबी की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और रास्ते में मारी गोली

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के टैक्सिला में 14 अगस्त को एक टिकटॉकर शम्सो बीबी की बाइक सवार 2 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया

Read More »

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »