‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में पहुंचीं महुआ मोइत्रा, जंतर-मंतर से केंद्र पर बोला हमला

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा शुक्रवार को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं. उन्होंने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज उठाई. सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं और केंद्र सरकार से जवाब मांग रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान महुआ मोइत्रा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में है और उसे अपने आसपास हो रही घटनाएं दिखाई नहीं दे रही हैं.

महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि उनके जन्मदिन का केक हमारे बच्चों के खून से नहीं बनाया जा सकता. उन्हें आपको लेबल न करने दें, आपका एकमात्र लेबल हिंदुस्तानी है. हार मत मानो. अपने मकसद के प्रति सच्चे रहो. जय हिंद. छात्रों का आरोप है कि कथित पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े विवादों पर सरकार ने सही तरीके से जवाब नहीं दिया. इसी वजह से छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं.

कॉकरोच पार्टी के फाउंडर दीपके का बयान

प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच पार्टी के फाउंडर दीपके ने भी शिक्षा मंत्री के बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि छात्रों को आतंकवादी कहना गलत है. उनका कहना था कि छात्र सिर्फ शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. इस प्रदर्शन को कई राजनीतिक नेताओं और फिल्म जगत के लोगों का भी समर्थन मिल रहा है. इससे पहले 1 जुलाई को सागरिका घोष भी जंतर-मंतर पहुंची थीं और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया था. उन्होंने केंद्र सरकार पर लोगों की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाया. हालांकि सभी विपक्षी दल इस आंदोलन के साथ नहीं आए हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल और उद्धव ठाकरे ने आंदोलन का समर्थन किया है.

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने दिया समर्थन

फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोग प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े नजर आए. प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी ने भी शिक्षा और एग्जाम सिस्टम में सुधार की मांग का समर्थन किया. अतुल कुलकर्णी ने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ देश को बेहतर बनाया जा सकता है. पिछले दो हफ्तों से यह प्रदर्शन लगातार जारी है. इसमें एक्टिविस्ट, छात्र और कई राजनीतिक नेता शामिल हो रहे हैं. सोनम वांगचुक ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी. अब तक शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही की मांग को लेकर चल रही इस भूख हड़ताल पर केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »