उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चढ़ाव चोरी मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा,” मुझे जो बोलना है वो मैं बोल चुका हूं, और जब कोई नहीं बोला था संसार में चार साल पहले बोल चुका हूँ, और इसीलिए मैं आज तक रामजन्म भूमि दर्शन करने नहीं गया, क्योंकि यहां पहले दिन से खेल चल रहा था.”
पूर्व सांसद ने यह बयान आज पत्रकारों के अयोध्या पर लेकर पूछे गए सवाल पर दिया था. इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर सच बोलूंगा तो संकट में आ जाऊंगा. जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने भी बीजेपी को घेरा था. इससे पहले भी बृज भूषण शरण सिंह कई चौंकाने वाले बयान दे चुके हैं.
क्या है अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला ?
यहां बता दें कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी का मामला सबसे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 7 जून को उठाया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था . पहले मंदिर प्रबंधन और बीजेपी ने इसे नकारा और अखिलेश यादव को ही निशाने पर लिया. लेकिन जब सीसीटीवी और कई कमर्चारियों के घर से नगदी मिली उसके बाद सरकार ने SIT गठित की.
अब तक आठ कर्मचारी हो चुके गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 80 लाख से अधिक की नगदी व् आभूषण बरामद किये जा चुके हैं. इस पूरे प्रकरण में मंदिर प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध रही. चंपत राय और अनिल मिश्रा इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि गोपाल राव को हटाने का दावा है. लेकिन बावजूद इसके तीनों अभी अयोध्या में हैं. विपक्ष ने बीजेपी और आरएसएस पर मंदिर में चोरी का आरोप लगाते हुए बड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाया है.
फिलहाल इस मामले में रोज नए-नए दावे किये जा रहे हैं. जिसके बाद अब बृज भूषण शरण सिंह का ये बयान अब और तूफ़ान ला सकता है. हाईन्यूज़ !














