अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप- PM मोदी की पहली बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर भी हुई चर्चा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मिडिल ईस्ट जंग को लेकर बात की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. 28 फरवरी को जंग के शुरू होने के बाद से दोनों नेताओं के बीच पहली बार बात हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन आया था और दोनों नेताओं ने मीडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा की.

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खुला, सुरक्षित रहना पूरी दुनिया के लिए जरूरी है. हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई.’

 

 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों नेताओं में हुई बात

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. उन्होंने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने के महत्व पर जोर दिया गया. इससे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्होंने ईरान को फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए दी गई समयसीमा बढ़ा दी है. उन्होंने ये भी कहा कि ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर संभावित हमले को पांच दिन के लिए टाल दिया गया है.

President Donald Trump just spoke with Prime Minister Modi. They discussed the ongoing situation in the Middle East, including the importance of keeping the Strait of Hormuz open.

— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) March 24, 2026

जयशंकर ने मार्को रुबियो से तेल संकट पर की थी बात

इसके पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार (23 मार्च 2026) को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत की थी. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया संघर्ष के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा प्रमुख विषय रहा. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि बातचीत में अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर संकट के प्रभावों पर विस्तार से विचार हुआ और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताओं पर भी विशेष चर्चा की गई. दोनों पक्षों ने परस्पर प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संपर्क में रहने पर सहमति जताई.

खाड़ी देशों के राजदूत से मिले जयशंकर

वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश विभाग ने भी इस बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और सहयोग जारी रखने के महत्व पर जोर दिया. इसी क्रम में जयशंकर ने खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों सऊदी अरब, यूएई, ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत के राजदूतों से मुलाकात कर क्षेत्रीय हालात और भारत की ऊर्जा सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की. उन्होंने भारतीय समुदाय को दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए इन देशों का आभार भी जताया.

वैश्विक तेल और गैस कीमतों में उछाल

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है. माना जा रहा है कि होर्मुज मार्ग के अवरुद्ध होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है. एस जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ (Vijitha Herath) और जर्मनी के विदेश मंत्री से भी बात कर इस संकट के प्रभावों पर चर्चा की. भारत ने दोहराया कि वह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करता रहेगा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »