सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की मंशा से कोसी नदी में धकेल दिया था. इस युवती की जान एक कनीय अभियंता (जूनियर इंजीनियर) और एक मजदूर ने बचाई है. यह मामला है सुपौल सदर प्रखंड के बसबिट्टी पंचायत स्थित कोसी तटबंध के 64/95 स्पर के पास की है.

यहां मंगलवार रात करीब 10 बजे उफनती कोसी नदी में एक युवती बह रही थी, जिसपर एक जूनियर इंजीनियर और मजदूर की नजर पड़ी. दोनों ने बड़ी सूझबूझ और बहादुरी दिखाई और नदी में कूदकर उसकी जान बचाई. इसके बाद युवती ने एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया.

CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, ‘छात्रों को…’

कैसे बची युवती की जान?

रात्रि ड्यूटी पर तैनात जूनियर इंजीनियर चितरंजन कुमार और मजदूर सुभाष कुमार ने बताया कि खाना खाने के बाद जैसे ही वो बाहर हाथ धोने निकले, तभी कोसी नदी की ओर से किसी युवती की ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज सुनाई दी. बिना देर किए दोनों टॉर्च लेकर नदी की ओर दौड़े. मजदूर सुभाष कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती कोसी में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

परिवार ने जबरन करा दी थी शादी

बचाई गई युवती ने अपना नाम आशा कुमारी बताया, जो सदर प्रखंड के लखनिपट्टी की रहने वाली है. युवती ने बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती थी, लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. करीब एक महीने पहले उसकी शादी जबरन दूसरे युवक से करा दी गई. वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी और अपने प्रेमी के पास जाना चाहती थी.

मामा और भाई ने नदी में धकेला

आशा का आरोप है कि मंगलवार की रात उसके मामा और बहनोई उसे प्रेमी से मिलवाने का झांसा देकर घर से निकले. रास्ते में पिपरा खुर्द के पास कोसी नदी पहुंचने पर दोनों ने उसे नदी में धक्का दे दिया. किसी तरह वह बहते हुए तटबंध के स्पर तक पहुंची और मदद के लिए आवाज लगाने लगी.

घटना की सूचना जूनियर इंजीनियर चितरंजन कुमार ने तुरंत डायल-112 को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को अपने संरक्षण में लिया. डायल-112 में तैनात एएसआई दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवती को कोसी नदी से सुरक्षित निकाला गया है. युवती के आरोपों के आधार पर वरीय अधिकारियों को बता दिया जाएगा तथा वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरे मामले की जांच की जाएगी. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »