CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा प्रचार सिर्फ एक प्रोपेगेंडा हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि आंदोलन के लिए किए उनके काम का रिकॉर्ड खुद सब कुछ बयां करता है. सोमवार को संसद मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच उनका बर्गर खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था.

प्रदर्शनकारी सोमवार को संसद मार्च निकाल रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. युवा छात्रों की मांग थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. सीजेपी के नेतृत्व में छात्र नीट पेपर लीक और CBSE परीक्षा पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों जैसी बड़ी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 178 लोग घायल हुए, जिनमें 118 पुलिसकर्मी भी शामिल थे. अधिकारियों ने यह भी बताया कि लगभग 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए. इन घटनाओं को लेकर दहिया ने कहा कि जब मार्च खत्म हो गया और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर लौट रहे थे, तो वे घर चले गए थे. उन्होंने सोचा था कि बाद में लौट आएंगे क्योंकि शाम को उनकी जरूरत थी.

दहिया ने अपनी सफाई में क्या कहा
NDTV से बातचीत में दहिया ने कहा, “हर प्रदर्शनकारी जानता है कि मैंने इस पूरे विरोध-प्रदर्शन के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया है. मैंने लगातार 12 घंटे तक खड़े रहकर तमाम प्रोपेगैंडा को गलत साबित किया है, मेहमानों और डेलिगेशन का स्वागत-सत्कार किया है और न जाने क्या-क्या काम किए हैं. इसलिए यह प्रदर्शनकारियों की बात नहीं है, यह प्रोपेगैंडा है.”

CJP से उनको हटाने पर दहिया ने कहा कि अगर इससे बड़े मकसद में मदद मिलती है, तो उन्हें इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, “अगर एक कुर्बानी से आंदोलन मजबूत होता है, तो ठीक है. कोई बात नहीं. पद इतना जरूरी नहीं है. आंदोलन और बड़ा मकसद मेन है. इसलिए मुझे कोई समस्या नहीं है.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »