‘कई बार संघ को कुचलने की हुई कोशिश’, RSS के शताब्दी समारोह में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस के मौके कहा कि आजादी के बाद कई बार संघ को कुचलने का प्रयास किया गया, लेकिन संघ वटवृक्ष की तरह खड़ा रहा. उन्होंने नई दिल्ली के डॉक्टर आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुए संघ के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एक खास डाक टिकट जारी किया. इसके साथ ही सिक्का भी जारी हुआ. पीएम मोदी ने कहा स्वयंसेवकों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना काल में देश की मदद की थी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हर स्वयंसेवक ने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी. संघ की विचारधार में कोई भी हिंदू छोटा या बड़ा नहीं है. हर आपदा के बाद स्वयंसेवक आगे आए, कोरोना काल में लोगों की मदद की. संघ ने एक कुआं, एक मंदिर और एक श्मशान की बात कही. हर स्वयंसेवक भेदभाव के खिलाफ लड़ रहा है.

पीएम मोदी ने महानवमी की देश को दी बधाई

उन्होंने कहा, ”आज महानवमी है. देवी सिद्धिदात्री का दिन है. मैं सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई देता हूं. कल विजयादशमी का महापर्व है. अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत है.  विजयादशमी भारतीय संस्कृति के इस विचार और विश्वास का कालजयी उद्घोष है.”

पीएम मोदी ने कहा, ”ऐसे महान पर्व पर 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना ये कोई संयोग नहीं था. ये हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनरुत्थान था. जिसमें राष्ट्र चेतना, समय समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए-नए अवतारों में प्रकट होती है. इस युग में संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है.”

संघ का शताब्दी वर्ष देखना इस पीढ़ी का सौभाग्य – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”ये हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने को मिल रहा है. मैं आज इस अवसर पर राष्ट्र सेवा को समर्पित कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देता हूं, अभिनंदन करता हूं. संघ के संस्थापक, हम सभी के आदर्श परम पूज्य डॉ. हेडगेवार जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.” हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »