रणबीर-आलिया के नए घर का Video Viral, एक्ट्रेस बोलीं- ‘पर्सनल स्पेस में ना घुसे, तुरंत डिलीट करें’

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई में एक नया घर बना रहे हैं जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपए बताई जा रही है. हाल ही में इस अंडर कंस्ट्रक्शन घर की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई थीं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. अब आलिया भट्ट बिना परमिशन लिए उनके अंडर कंस्ट्रक्शन घर को रिकॉर्ड करने वालों पर भड़क गई हैं.

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके घर की तस्वीरें और वीडियो बनाने वालों को खरी-खोटी सुनाई है. एक्ट्रेस ने इसे प्राइवेसी का उल्लंघन करना बताया है. इसके साथ ही आलिया ने अपील की है कि जिस किसी ने भी उनके नए घर के विजुअल्स शेयर किए हैं, तुरंत डिलीट कर दें.

 


‘ये एक सीरियस सिक्योरिटी का इशू है’

आलिया भट्ट ने पोस्ट में लिखा- ‘मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में जगह सीमित है. कभी-कभी आपकी खिड़की से किसी और के घर का नजारा दिखता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी को प्राइवेट घरों की वीडियो बनाने और उन्हें ऑनलाइन डालने का राइट है. हमारे अंडर कंस्ट्रक्शन घर का एक वीडियो हमारी जानकारी या सहमति के बिना, कई पब्लिकेशन्स ने रिकॉर्ड और पब्लिश किया है. ये साफ तौर पर प्राइवेसी का उल्लंघन और ये एक सीरियस सिक्योरिटी का इशू है.’

‘किसी के पर्सनल स्पेस का वीडियो बनाना कंटेंट नहीं है’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘बिना परमिशन के किसी के पर्सनल स्पेस का वीडियो बनाना या उसकी तस्वीरें लेना कंटेंट नहीं है. ये एक उल्लंघन है. इसे कभी भी नॉर्मल नहीं माना जाना चाहिए. जरा सोचिए, क्या आप अपने घर के अंदर के वीडियो को बिना आपकी जानकारी के पब्लिकली शेयर किया जाना बर्दाश्त करेंगे? हममें से कोई भी ऐसा नहीं करेगा.’

आलिया भट्ट ने की रिक्वेस्ट
आखिर में आलिया ने कहा- ‘एक विनम्र लेकिन सख्त अपील है कि अगर आपको ऑनलाइन ऐसा कोई कंटेंट मिलता है, तो प्लीज उसे फॉरवर्ड या शेयर न करें. और मीडिया के हमारे उन दोस्तों से, जिन्होंने ये तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि इन्हें तुरंत हटा दें. थैंक्यू.’ हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »