महाकुंभ में उठ रही हिंदुओं की इस मांग को मौलाना ने दिया अपना समर्थन, कहा- इससे लोगों की मदद होगी

Maha Kumbh 2025:HN/ उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मांग हो रही है कि हिंदुओं के लिए सनातन बोर्ड का गठन किया जाए. संतों और महंतों की मांग है कि मंदिरों से सरकारी नियंत्रण खत्म हो.

इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने  साधु संतों के सनातन बोर्ड बनाने की मांग को मौलाना का साथ भी मिल गया है.

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए. दरअसल ये आवाज़ सबसे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने उठाई थी. वह सनातन बोर्ड के गठन का समर्थन करते हैं और भारत सरकार से मांग की है कि वक्फ बोर्डो के तर्ज पर सनातन बोर्ड  का गठन किया जाए.

वहीं मौलाना ने सनातन बोर्ड के गठन के लिए भारत सरकार को एक प्रकिया का सुझाव देते हुए कहा कि भारत सरकार ने पूरे भारत के वक्फ बोर्ड्स पर उच्च स्तरीय राष्ट्रीय वक्फ काउन्सिल बनाई है. फिर राज्य स्तरीय वक्फ बोर्डों क गठन किया है. राज्य स्तरीय बोर्ड राष्ट्रीय वक्फ काउन्सिल के अधीन है.बिल्कुल इसी तर्ज पर सनातन बोर्ड का गठन किया जाएं , ताकि गरीब व कमजोर और लाचार हिंदुओं की आर्थिक, समाजिक और शैक्षणिक स्थिति मजबूत हो. यह  देश के लिए बहुत बड़ा काम होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड का जब गठन किया गया था तो इसी सोच के तहत किया गया था, कि गरीब, कमजोर, लाचार, और बेवा लोगों की मदद होगी, मगर बोर्ड के जिम्मेदारान ऐसा नहीं कर सके.

अखिलेश यादव पर उठाए सवाल

इसके अलावा मौलाना ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी अपने राजनीतिक एजेंडा PDA को भगवान का दर्जा दिया है. उनको ये समझना चाहिए कि भगवान की तुलना किसी व्यक्ति या किसी राजनीतिक पार्टी के एजेंडे से नहीं दी जा सकती है। वह कुम्भ के मेले के बहाने से सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »