WATCH Video: ‘500 ऐसे शिक्षकों को निजी तौर पर जानता हूं जो…’, MP के शिक्षा मंत्री के बयान से मची सनसनी

MP News:HN/ मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने रायसेन में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षकों के बीच मंच से कहा कि ऐसे 500 शिक्षकों को व्यक्तिगत तौर जानता हूं जो स्कूल नहीं जाते और  जिन्होंने किराए पर लोग रखे हैं. उन्होंने कहा कि उनके खुद के जिले में लगभग ऐसे 100 शिक्षक होंगे. शिक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है.

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर रायसेन जिले में सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें पूरे प्रदेश के शिक्षकों ने हिस्सा लिया. इस सम्मेलन के दौरान शिक्षकों ने अपनी  पीड़ा बताते हुए सरकार के सामने कई मांगों को लेकर गुहार लगाई.

इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया था. वे मंच से शिक्षकों की बातों को सुनते रहे. इसके बाद जब उनका अवसर आया तो उन्होंने ऐसा उद्बोधन दिया जिससे शिक्षकों के कान खड़े हो गए. उन्होंने कहा कि यह दुख का विषय है कि मध्य प्रदेश के कई शिक्षकों ने अपने स्कूलों में किराए पर लोगों को पढ़ाने के लिए रखा है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि व्यक्तिगत रूप से वे ऐसे 500 शिक्षकों को जानते हैं. उनके जिले में भी ऐसे शिक्षकों की संख्या 100 से कम नहीं होगी.

सुरक्षाकर्मी का शिक्षकों को दिया उदाहरण

स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह यही नहीं रुके. उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी का उदाहरण देते हुए कहा कि ₹35,000 महीने में सुरक्षाकर्मी 24 घंटे की ड्यूटी देते हैं. इन सुरक्षा कर्मियों से शिक्षकों को भी सबक लेना चाहिए. शिक्षकों को ₹80,000 महीना तक वेतन मिल रहा है. बावजूद इसके उन्होंने पढ़ाने के लिए कुछ लोगों को काम पर रख रखा है. यह बहुत ही दुखद है. मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों के फलने फूलने का एक कारण यह भी है.

कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के बयान पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाए. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी शिक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच रखा है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »