‘महाराष्ट्र में 118 सीटों पर वोटर बढ़े, इनमें से BJP…’, CWC में राहुल गांधी ने उठाए महाराष्ट्र चुनाव पर सवाल

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया. राहुल गांधी ने कहा कि वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद 72 लाख नए वोटर जोड़े गए. ऐसे 118 सीटों में से बीजेपी 102 पर जीत गई. इसका मतलब कुछ ना कुछ गड़बड़ी हुई है.

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, राहुल गांधी ने कहा, “मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया. महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की. इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार ने चुनाव नियमों में संशोधन को लेकर सवाल पूछे हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने सीडब्ल्यूसी बैठक में पूछा, “चुनाव नियमों में बदलाव कर सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसे साझा करने का आदेश अदालत ने दिया था. चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. भाजपा निर्वाचन आयोग जैसी सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है, लेकिन हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे.”

सीडब्ल्यूसी को सोनिया गांधी का संदेश 

कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो सकीं. उन्होंने कांग्रेस कार्यसीमिति को एक संदेश में कहा, “भारत भर में कई स्थानों पर गांधीवादी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं. यह भी उचित है कि इस बैठक को नव सत्यग्रह बैठक भी कहा जाता है. अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम इन ताकतों का सामना अपनी पूरी ताकत से और अटल संकल्प के साथ करें.” हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »