‘जब तक DMK को उखाड़…’, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने खाई बड़ी कसम, नहीं पहनेंगे जूता-चप्पल

K Annamalai On Anna University Rape Case:HN/ तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने गुरुवार (26 दिसंबर) को कोयंबटूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने जूते उतार दिए और कहा, “कल से लेकर जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं कोई फुटवियर नहीं पहनूंगा.” इसके साथ ही उन्होंने भगवान मुरुगन के सभी 6 धामों में जाने के लिए 48 दिनों के उपवास की भी घोषणा की.

अन्नामलाई चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न मामले से नाराज हैं, उन्होंने DMK सरकार की आलोचना की और मामले में FIR लीक करने के लिए पुलिस पर निशाना साधा, जिसमें पीड़िता की पूरी पहचान उजागर हो गई है. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरोपी को बचा रही है क्योंकि आरोपी DMK से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, “हमेशा की तरह, हम चुनाव जीतने के लिए पैसे नहीं देंगे. हम बिना पैसे बांटे चुनाव लड़ेंगे. जब तक डीएमके सरकार नहीं चली जाती, मैं चप्पल नहीं पहनूंगा.”

के. अन्नामलाई खुद को मारेंगे कोड़े

उन्होंने आगे कहा कि वह कल (शुक्रवार को) कोयंबटूर स्थित अपने आवास के बाहर खुद को 6 बार कोड़े मारेंगे ताकि सभी बुराइयों को खत्म किया जा सके. उन्होंने कहा कि वह 48 घंटे का उपवास रखेंगे और राज्य की बेहतरी और कल्याण के लिए भगवान मुरुगन से प्रार्थना करेंगे. दरअसल, बीजेपी ने हाल ही में अन्ना यूनिवर्सिटी में 19 साल की छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न की घटना पर चर्चा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इस दौरान के. अन्नामलाई ने डीएमके पर निशाना साधा.

अन्नामलाई ने पुलिस को भी लिया निशाने पर

डीएमके सरकार और राज्य पुलिस की मंशा पर सवाल उठाते हुए के अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर एफआईआर की कॉपी लीक की, जिससे पीड़िता की पहचान उजागर हो गई. अन्नामलाई ने राज्य पुलिस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफआईआर इस तरह लिखी, जिससे पीड़िता को शर्मिंदा होना पड़ा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »