actor Ranjeet revealed unknown facts about rajesh khanna and bollywood party

[ad_1]

Unknown Facts about Bollywood: आज के समय में बॉलीवुड के किस्से हर कोई सुनना चाहता है. इसलिए लोग पॉडकास्ट करके एक्टर और एक्ट्रेसेस को इनवाइट करते हैं और उनका इंटरव्यू लेते हैं. इसमें लोग पुराने किस्सों को सुनते हैं और फिल्मी नगरी की कहानी का आनंद उठाते हैं.

ऐसा ही एक इंटरव्यू हुआ जिसमें पुराने दौर के विलेन रंजीत आए, हालांकि रियल लाइफ में वो रील लाइफ से बिल्कुल अलग हैं. इस इंटरव्यू में रंजीत ने बॉलीवुड पार्टीज को लेकर कुछ खुलासे किए.

दिग्गज अभिनेता रंजीत ने पार्टी के बारे में बातें जिसमें उन्होंने बताया कि कौन सबसे ज्यादा ड्रिंक करता था. उस दौर में पार्टी कैसे हुआ करती थी और फिर जो ज्यादा पी लेता था उसके बाद उनका क्या रिएक्शन होता था. चलिए आपको भी उस किस्सों को सुनाते हैं.

कैसी होती थी बॉलीवुड पार्टी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रंजीत ने बताया कि 80’s के दशक में वो और उनकी वाइफ घर में अकेले रहते थे बाकी फैमिली के दूसरे लोग कहीं और रहते थे इसलिए ज्यादातर स्टार्स हर रात पार्टी रंजीत के घर पर करते थे. रंजीत ने बताया उनके कैरेक्टर्स के हिसाब से फिल्मों में उन्हें शराब और सिगरेट पीने की एक्टिंग करनी पड़ती थी लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने किसी भी नशे को हाथ नहीं लगाया.


फिर भी वो अपने दोस्तों की मेजबानी शराब और सिगरेट से करते थे और उनका यही अंदाज था. रंजीत ने बताया कि उनकी पार्टी में सुनील दत्त, ऋषि कपूर, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, फिरोज खान, प्रेम चोपड़ा, डैनी, संजय खान, अमिताभ बच्चन जैसे सितारे होते थे लेकिन कुछ सितारे शराब नहीं पीते थे जबकि कुछ बहुत पीते थे. इन पार्टी में ना सिर्फ मेल एक्टर्स शामिल होते थे बल्कि मौसमी चटर्जी, परवीन बाबी, नीतू कपूर, जीनत अमान जैसी एक्ट्रेसेस भी शामिल होती थीं.

पार्ट में बेसुध हो जाते थे राजेश खन्ना उर्फ ‘काका’

रंजीत ने राजेश खन्ना के बारे में बताया कि वो 4-5 लोगों की शराब एक बार में पी जाया करते थे. उन्हें खाने से ज्यादा पीने का शौक और वो खूब पीते थे. बताया जाता है कि फिल्मों की शूटिंग में अगले दिन राजेश खन्ना सुबह की शिफ्ट होने पर शाम में पहुंचते थे लेकिन उनकी लोकप्रियता के कारण फिल्ममेकर्स इंतजार करते थे.


रंजीत ने बताया था कि राजेश खन्ना खुले दिल के इंसान थे और वो हमेशा खुश रहा करते थे. रंजीत बताते हैं कि कभी कभी काका इतना पी लेते थे कि बेसुध होकर उनके घर पर ही सो जाते थे. लेकिन जब फिल्म की शूटिंग करते थे तब शॉट्स परफेक्ट देते थे. पार्टी में हम सभी डांस करते, बीते दिन याद करते और खूब मजे किया करते थे. वो दिन अब कभी नहीं लौटेंगे लेकिन याद हमेशा रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Dhadak 2 Release Date: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ कब होगी रिलीज? फिल्म को लेकर हुआ बड़ा ऐलान



[ad_2]

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »